इथियोपियन सेना के हवाई हमले में तिगरे के १०८ की मौत

जिनेवा – नए साल शुरू होने के बाद इथियोपिया की सेना ने उत्तरी ओर के तिगरे प्रांत में किए हवाई हमलों में कम से कम १०८ लोग मारे गए हैं। तिगरे की स्थिति काफी चिंताजनक है और इस क्षेत्र पर मानवीय संकट टूट गिरेगा, यह इशारा संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने दिया। स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए इथियोपियन सरकार और तिगरे के विद्रोही यह संघर्ष रोकें, यह आवाहन महासचिव गुतरेस ने किया।

हवाई हमलेपिछले हफ्ते में ही इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबि अहमद ने सलोखा का संदेश जारी किया था। लेकिन, दो दिन बाद इथियोपिया की सेना ने तिगरे प्रांत में ड्रोन हमले करके वहां का संघर्ष अभी खत्म ना होने का ऐलान किया। इस हमले में ५६ लोग मारे गए थे। मारे गए लोगों में स्थानीय लोगों का सबसे अधिक समावेश होने की जानकारी सामने आयी थी। इसके बाद प्रधानमंत्री अहमद की आलोचना हुई थी। साथ ही इसके लिए इथियोपियन सेना ने तुर्की से खरीदे ड्रोन्स का इस्तेमाल करने की बात स्पष्ट होने के बाद प्रधानमंत्री अहमद की आलोचना हुई थी।

इसके बाद भी तिगरे में इथियोपियन सेना के हमले जारी हैं। संयुक्त राष्ट्रसंघ ने साझा की हुई जानकारी के अनुसार पिछले पंद्रह दिनों में १०८ लोग मारे गए हैं और इस जानकारी से हम भी दहल गए हैं, ऐसा जिनेवा की मानव अधिकार संगठन ने कहा है। इथियोपियन सेना की कार्रवाई में नागरिकों की सबसे अधिक मात्रा में मौत हो रही है, यह आलोचना मानव अधिकार संगठन ने की है।

इसी बीच, नाइजीरिया के बाद इथियोपिया ही सबसे ज्यादा जनसंख्या का अफ्रीकी देश है। साथ ही वर्ष २०१९ की जानकारी के अनुसार अफ्रीका में सबसे अधिक तेजी से विकसित हो रहे देशों में इथियोपिया का समावेश था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.