अफ्रीका की कार्रवाई में ‘आयएस’ के ५५ आतंकवादियों को मार गिराया गया

‘आयएस’ के ५५ आतंकवादियोंनिआमे – अफ्रीका के पश्चिमी क्षेत्र के ‘साहेल रिजन’ में की गई संयुक्त कार्रवाई में ‘आयएस’ के ५५ आतंकवादियों को मार गिराने की जानकारी नायजर की सेना ने प्रदान की। नायजर और नाइजीरिया की सीमा पर स्थित अरेगे में चलाए संयुक्त अभियान में यह सफलता हुई। नायजर, नाइजीरिया और चाड़ की सीमा से जुड़े ‘लेक चाड’ क्षेत्र ‘इस्लामिक स्टेट इन वेस्ट अफ्रीका प्रोविन्स’ नामक आतंकवादी संगठन के केंद्र समझा जाता है। इस वजह से इस क्षेत्र की कार्रवाई को प्राप्त हुई सफलता ध्यान आकर्षित कर रही है।

पिछले दशक में साहेल क्षेत्र के नायजर, नाइजीरिया, चाड और कैमेरून इन चार देशों ने आतंकवाद विरोधी दल का निर्माण किया था। यह दल ‘आयएस’ और ‘बोको हराम’ इन दो आतंकवादी संगठनों के विरोध में लगातार अभियान चला रहे हैं। इसके बाद भी इन देशों में हो रहे आतंकवादी हमले कम नहीं हुए है। उल्टा आतंकवादी संगठनों ने सैन्य अड्डे और सुरक्षा यंत्रणाओं पर हमले बढ़ाए हैं। इस पृष्ठभूमि पर नायजर और नाइजीरिया के संयुक्त अभियान को प्राप्त हुई सफलता अहम समझी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.