ईरान मात्र १२ दिनों में परमाणु बम के लिए ज़रूरी युरेनियम प्राप्त कर सकता है – अमरिकी रक्षा विभाग की चेतावनी

वॉशिंग्टन – ईरान परमाणु बम बनाने के ‘ब्रेक पॉईंट’ से कुछ ही महीने दूर होने का दावा बायडेन प्रशासन ने किया था। लेकिन, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग ने पेश की हुई रपट के बाद ईरान महज १२ दिनों में एक परमाणु बम बनाने के लिए ज़रूरी युरेनियम प्राप्त कर सकता हैं, ऐसी चेतावनी अमरिकी रक्षा विभाग ने जारी की है। ईड़ान के परमाणु कार्यक्रम ने काफी बड़ी प्रगति करने का दावा अमरिकी रक्षा विभाग ने किया। परमाणु ऊर्जा आयोग की इस रपट पर अमरीका और मित्रदेशों की प्रतिक्रियाएं प्राप्त हो रही हैं और इसी बीच इस्रायल अभी इसपर बयान करके दूर रहकर चौका रहा हैं।  

ईरान ८३.७ प्रतिशत यूरेनियम संवर्धन करने में सफल होने की रपट अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग ने जारी की है। परमाणु बम बनाने के लिए ९० प्रतिशत युरेनियम संवर्धन ज़रूरी होने का दावा किया जा रहा है। इस वजह से ईड़ान के परमाणु प्रकल्प में युरेनियम संवर्धन की मात्रा परमाणु बम बनाने के करीब पहुंचा रही हैं, इसपर अंतरराष्ट्रीय विश्लेषक ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। आयोग की इस रपट के बाद अमरिकी जनप्रतिनिधि सदन पर वर्चस्व स्थापित करनेवाली रिपब्लिकन पार्टी ने बायडेन प्रशासन से तीखे सवाल किए हैं।

अवैध परमाणु कार्यक्रम चला रहे ईरान के साथ बायडेन प्रशासन नए से परमाणु समझौता करने के लिए उत्सुक क्यों था, ऐसा सवाल प्रतिनिधि सदन ने किया। इस पर जवाब देते हुए अमरिकी रक्षा विभाग के उप मंत्री कॉलिन कैल ने बायडेन प्रशासन का पक्ष संभालने की कोशिश की। सात साल पहले २०१५ में ईरान के साथ समझौता किया तब ईरान परमाणु बम बनाने से एक वर्ष दूर था। वर्ष २०१८ तक यह स्थिति कायम थी, ऐसा कैल ने कहा।

ऐसी स्थिति में ईरान का परमाणु समझौता पूनर्जिवित करके परमाणु कार्यक्रम की गति धीमी करने की कोशिश बायडेन प्रशासन ने की थी। लेकिन, पिछले कुछ सालों में ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम में काफी बड़ी प्रगति करने की बात कॉलिन कैल ने स्वीकारी। मौजूदा ईरान मात्र १२ दिनों में एक परमाणु बम बनाने के लिए ज़रूरी युरेनियम और परमाणु सामान प्राप्त कर सकता हैं, ऐसी चेतावनी कैल ने प्रतिनिधि सदन के सामने दी। इसके बावजूद ईड़ान के परमाणु कार्यक्रम का यह विवाद मिटाने के लिए अभी भी राजनीतिक विकल्प इस्तेमाल हो सकता हैं, ऐसा दावा कैल ने किया।

अमरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राईस ने भी अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊजा आयोग की इस रपट पर चिंता जताई है। लेकिन, ईरान परमाणु बम बना नहीं सकता, ऐसा दावा प्राईस ने किया। साथ ही ईरान के साथ बातचीत और परमाणु समझौता करके यह विवाद खत्म करने के लिए बायडेन प्रशासन उत्सुक होने का बयान प्राईस ने किया। लेकिन, आयोग की इस रपट के बाद यूरोपिय देश अमरिकी विचारों से दूरी बना रहे हैं, ऐसा दावा अमरिकी माध्यम ही करने लगे हैं। ईरान को रोकने के लिए अधिक आक्रामक भूमिका एवं दबाव नीति का इस्तेमाल करने के संकेत यूरोपिय देश दे रहे हैं।

इसी बीच, परमाणु अस्त्र धारी ईरान सिर्फ इस्रायल के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व की सुरक्षा के लिए खतरनाक होगा, ऐसी चेतावनी दे रहे इस्रायल ने पिछले दो दिनों से ईरान के मुद्दे पर कोई भी बयान ना करके चौकाया है। लेकिन, इस्रायल के वरिष्ठ नेता जल्द ही अमरीका का दौरा करेंगे, ऐसी खबरें प्राप्त हो रही हैं। व्हाईट हाऊस में बायडेन से मुलाकात करके इस्रायली नेता ईरान संबंधित अपने देश का निर्णय घोषित कर सकते हैं, यह दावा हो रहा है।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.