अफ्रीकी शरणार्थीयों को रोकने के लिए युरोपीय देशों से लिबिया लक्षित करने का प्रयास

रोम/पैरिस: अफ्रिका के देशों से युरोप में घुसनेवाले लाखों शरणार्थीयों को रोकने के लिए युरोपीय देशों की गतिविधिया शुरू है| गुरुवार फ़्रांस और इटली इन देशोंने ‘लिबिया’ पर निशाना साधते हुए अपने निर्णय घोषित किये है| इटली ने लिबिया से हुए करार का प्रमाण देते हुए जल्द ही इटली का नौदल लिबियन सागरी क्षेत्र में प्रवेश करेगा यह घोषित किया| साथ ही फ़्रांस के राष्ट्रपति इमान्युअल मैक्रोंन ने अफ़्रीकी शरणार्थीयों को लिबिया में रोकने के लिए लिबिया में ‘हॉट्स्पॉटस’ नामक शिवीर तैनात करने के संकेत दिए|

युरोपीय देशोंपिछले छह महीने के काल में युरोप में करीब एक लाख से आधिक शरणार्थी दाखिल हुए है जिनमे अफ़्रीकी शरणार्थीयों की संख्या सबसे ज्यादा है| उनमे से ९५ हजार शरणार्थी सिर्फ़ इटली में घुसे है जिससे इटली में शरणार्थीयों को लेकर बड़ी समस्या सामने आयी है| इटली ने युरोपीय महासंघ से आवाहन करने के बाद भी वहां से कोई सहायता मिलने के कोई संकेत नहीं मिले| इसलिए इटली ने अब स्वयं लिबियन सरकार से इस मामले में बात शुरू की है|

इस चर्चा के दौरान लिबिया के संयुक्त राष्ट्रसंघ की मान्यता होनेवाले सरकार शरणार्थीयों को तस्करी मार्ग से भेजनेवाले अपराधीयों को रोकने के लिए सहायता करने का आवाहन किया है| लिबिया के प्रधानमंत्री फ़येज अल सेराज ने इस मामले में ख़त भी भेजा था| अब इटली सरकार ने इस मामले में निर्णय लेने की बात प्रधानमंत्री पाओलो गेंतिलोंनी ने कही| इस निर्णय नुसार जल्द ही मानवी तस्करी रोकने के लिए इटालियन युद्ध नौका लिबियन सागरी क्षेत्र में भेजी जाएँगी|

युरोपीय देशोंफ़िलहाल लिबियन सागरी क्षेत्र में लिबियन नौदल, इटालियन नौदल, युरोपीय महासंघ की ‘फ्रंटेक्स’ यंत्रणा और स्वयंसेवी संस्थाओं के जहाज तैनात है| पर लिबिया का बड़ा सागरी क्षेत्र और अपर्याप्त नौदल यंत्रणा से तस्करों को फायदा हो रहा था| लिबिया के सागरी क्षेत्र पर सरकार का पूर्ण नियंत्रण न होते हुए कुछ इलाकों पर स्थानिक समूहों का नियंत्रण है और शरणार्थीयों से सम्बंधित तस्करों को इन स्थानिक समूहों से गठबंधन होते हुए उनका यह गैरकानूनी कारोबार शुरू है|

इटली ने सीधे लिबियन सागरी क्षेत्र में युद्ध नौका तैनात करने पर इन गैरकानूनी कारोबारों पर लगाम लगने का दावा इटली और लिबिया दोनों कर रहे है| युद्ध नौका की उपस्थिति और कारवाई करने की क्षमता के कारण तस्करी करने वालों पर खौफ़ रहेगा यह दावा इटली ने किया| इटली ने इस मामले में दुसरे युरोपीय देशों से चर्चा करने की जानकारी प्रधानमंत्री गेंतिलोंनी ने दी| इन युद्ध नौका में हवाई जहाज, हेलिकोप्टर्स और ड्रोन्स के शामिल होने के संकेत इटली ने दिए|

युरोपीय देशोंइटली की युद्ध नौका भेजने की तैयारी में फ़्रांस ने लिबिया में ही कई जगहों पर हॉटस्पॉटस यंत्रणा शिवीर तैनात करने की योजना की है| फ़्रांस के राष्ट्रपति मैक्रोंन ने इस मामले में घोषणा की| लिबिया में करिब ८ से १० लाख शरणार्थी युरोप में प्रवेश करने की आशा लेकर रुके है यह दावा फ्रेंच राष्ट्रपति ने किया|

‘आश्रय मिलने की संभावना न होने के कारण शरणार्थीयों ने गलत मार्ग से घुसने का प्रयास करके ख़तरा न उठाये इस लिए इन हॉटस्पॉटस को तैनात किया गया है| आनेवाले कुछ महीनों में इस योजना को कार्यरत करने का उद्देश्य है| दुसरे युरोपीय देश इसमें सहकार्य करें अथवा ना करें फिर भी यह योजना कार्यरत होंगी यह फ्रेंच राष्ट्रपति मैक्रोंन ने कहा| जल्द ही फ़्रांस का ‘असिलम ब्यूरो’ इस पथक इटली और लिबिया में भेजे जायेंगे यह मैक्रोंन ने स्पष्ट किया|

लिबिया के अलावा चाड एवं नायजर जैसे देशों में भी शरणार्थीयों के लिए विशेष शिवीर का आयोजन करने के बात मैक्रोंन ने कही| पहले जर्मनी और ऑस्ट्रिया जैसे देशों ने इस योजना के बारे में बताया था| जर्मनी ने इस मुद्दे पर अफ्रिका से करार किया है| पर फ्रेंच राष्ट्रपतिने एकतर्फा निर्णय लेकर युरोपीय महासंघ और अन्य देशों को गतिरोध करने की बात सामने आई|

Leave a Reply

Your email address will not be published.