नाटो में शामिल होना है या नहीं, इसे यूक्रैन तय करे – अमरिकी विदेशमंत्री एंथनी ब्लिंकन

वॉशिंग्टन – अमरीका और यूरोपिय मित्रदेशों का सैन्य संगठन ‘नाटो’ में शामिल होना है या नहीं, इस पर निर्णय करने का अधिकार यूक्रैन को है| यूक्रैन को नाटो में शामिल हुए बिना तटस्थ रहना हो तो अमरीका उसके इस भूमिका का स्वागत करेगी, ऐसी प्रतिक्रिया अमरीका के विदेशमंत्री एंथनी ब्लिंकन ने दर्ज़ की| यूक्रैन दौरे से लौटने पर ब्लिंकन ने सिनेट की समिति के सामने बयान किया| इस दौरान बोलते हुए ब्लिंकन ने बायडेन प्रशासन की भूमिका रखी|

ukraine-decision-natoअमरिकी विदेशमंत्री एंथनी ब्लिंकन और रक्षामंत्री लॉईड ऑस्टिन को मंगलवार के दिन सिनेट की ‘फॉरेन रिलेशन्स कमिटी’ का सामना करना पड़ा| इस दौरान वर्णित समिति के सदस्य रैण्ड पॉल ने बायडेन प्रशासन ने यूक्रैन को लेकर अपनाई भूमिका पर सवाल किए| ‘यूक्रैन का नाटो में शामिल होना रशिया के लिए रेड लाईन होगी, यह इशारा रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने दिया था| इसके बावजूद बायडेन प्रशासन ने यूक्रैन को नाटो में शामिल कराने का ऐलान करके रशिया के हमले को आमंत्रित किया’, ऐसी आलोचना पॉल ने की|

इसके जवाब में विदेशमंत्री ब्लिंकन ने बायडेन प्रशासन की भूमिका का समर्थन किया| ‘यूक्रैन को कौनसे गुट में बैठना है वह यूक्रैन की विदेशनीति का हिस्सा है| इसे रशिया यूक्रैन पर थोंप नहीं सकती’, ऐसा कहकर ब्लिंकन ने यूक्रैन के नाटो में शामिल होने का दिया प्रस्ताव उचित था, यह कहा| लेकिन, इसके आगे यूक्रैन को नाटो में शामिल होने से दूर रहकर तटस्थ भूमिका अपनानी हो तो इसके लिए भी अमरीका तैयार है, ऐसा ब्लिंकन ने कहा|

इसके बावजूद अमरीका यूक्रैन को हथियारों से तैयार करती रहेगी, यह ऐलान अमरिकी विदेशमंत्री ने किया| लेकिन, बायडेन प्रशासन की यह नीति यूक्रैन युद्ध के लिए ज़िम्मेदार होने की फटकार रैण्ड पॉल ने लगायी| राष्ट्राध्यक्ष बायडेन की शासक डेमोक्रैट पार्टी के सिनेटर्स में भी यूक्रैन के मुद्दे पर मतभेद होने की बात पहले ही स्पष्ट हुई है| यूक्रैन को नाटो में शामिल करने का ऐलान करके बायडेन प्रशासन ने अमरिकी अर्थव्यवस्था की मुश्किलें बढ़ाईं, ऐसी आलोचना भी अमरिकी सिनेटर्स ने की थी|

इसी बीच, अमरीका और पश्‍चिमी देशों ने यूक्रैन के प्रति अपनायी भूमिका की वजह से आनेवाले समय में यूक्रैन के टुकड़े होंगे, यह इशारा रशिया की सुरक्षा काऊन्सिल के प्रमुख निकोलाय पत्रुशेव ने दिया|

Leave a Reply

Your email address will not be published.