अमरिका अन्य देशों पर व्यापार के नियम नहीं लगा सकता – जर्मनी के व्यापार मंत्री का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

बर्लिन – ‘अमरिका अपने भागीदारों को खुलकर नजरअंदाज कर रहा है और ईरान पर लगाए प्रतिबन्ध उसका प्रमुख उदाहरण है। यूरोपीय देशों के साथ अन्य सभी देशों ने एक होकर अमरिका को उनके नियमों को दूसरों पर लादने से रोकना होगा’, ऐसा आवाहन जर्मनी के वाणिज्यिक मंत्री ने किया है। जर्मनी ने भी अमरिका के प्रतिबंधों को ठुकराकर अधिक आक्रामक भूमिका लेनी चाहिए और ईरान में निवेश करना चाहिए, ऐसी सूचना जर्मन वाणिज्यिक मंत्री पीटर अल्टमेअर ने की है।

अल्टमेअर ने जर्मन दैनिक ‘बिल्ड’ को दिए साक्षात्कार में अमरिका के एकतंत्री कारोबार की जोरदार आलोचना की है। अमरिका ने दुनिया के विविध देशों पर लगाए प्रतिबन्ध और कर इस वजह से विश्व आर्थिक युद्ध की दिशा में धकेला जा रहा है। ऐसा आरोप जर्मन मंत्री ने लगाया है। इस संघर्ष में कोई भी जीतने वाला नहीं है और सिर्फ हार ही होने वाली है, ऐसा दावा भी उन्होंने किया है।

पिछले हफ्ते में ही अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ नए और कठोर प्रतिबंधों की घोषणा की थी। ‘ईरान पर अधिकृत रूपसे प्रतिबन्ध लगाए गए हैं। इसके आगे ईरान के साथ व्यापारी संबंध रखने वाले देशों के साथ अमरिका के व्यापारी संबंध बरक़रार नहीं रहने वाले हैं’, ऐसी चेतावनी ट्रम्प ने दी थी। उसी समय नवम्बर महीने में ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों का और एक महत्वपूर्ण पड़ाव कार्यान्वित किया जाएगा, ऐसी भी ट्रम्प ने चेतावनी दी है।

अमरिका के इन प्रतिबंधों का झटका ईरान के साथ साथ ईरान के साथ सर्वाधिक व्यापार करने वाले यूरोपीय देशों को भी लगने वाला है। इस बात को ध्यान में रखकर यूरोपीय देशों ने अमरिका के प्रतिबंधों का पालन करने के बजाय ईरान के साथ व्यापारी संबंध बढाने पर अधिक जोर दें, ऐसा आवाहन जर्मन मंत्री ने किया है। जर्मन उद्योग क्षेत्र ईरान में चाहे जितना निवेश कर सकता है, ऐसा आश्वासन भी उन्होंने दिया है।

यूरोपीय देशों की तरफ से लगातार ईरान के साथ व्यापार कायम रखने के लिए कोशिशें शुरू हैं और उसके लिए अमरिका के साथ चर्चा भी की गई थी। लेकिन ट्रम्प ने आक्रामक भूमिका लेने की वजह से यूरोपीय देश पीछे हटने पर मजबूर हए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.