अमरीका ही विश्व को डॉलर से दूर जाने के लिए मज़बूर कर रही हैं – अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के अधिकारी का दावा

वॉशिंग्टन – अमरीका ने किए निर्णयों के कारण ही विश्व के विभिन्न देश डॉलर से दूर जाएंगे, ऐसी स्थिति निर्माण हुई है, ऐसा दावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के वरिष्ठ अधिकारी ने किया है। दुनिया के कई देश द्विपक्षीय व्यापार में चीन के युआगन जैसी मुद्रा का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं, ऐसा मुद्रा कोष के वरिष्ठ अधिकारी एलेक्सी मोझिन ने कहा। कुछ दिन पहले ही अमरिकी डॉलर का हिस्सा कम होने की प्रक्रिया अगले कुछ सालों में काफी गतिमान होती देखी जाएगी, ऐसी चेतावनी शीर्ष निवेशक माइकल गोडार्ड ने दी थी।

पिछले कुछ दिनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के आर्थिक विशेषज्ञ, निवेशक, उद्यमी एवं विश्लेषक ‘डी-डॉलराइजेशन’ के मुद्दे पर लगातार बयान कर रहे हैं। अप्रैल महीने में अमरीका के आर्थिक विशेषज्ञ पीटर सी.अर्ल ने आगाह करते हुए यह कहा था कि, वैश्विक स्तर पर ‘डी-डॉलराइजेशन’ की शुरूआत हुई हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और अमरिकी अभ्यास गुटों ने भी अमरिकी डॉलर को लेकर गंभीर चेतावनी दी थी।

अंतरराष्ट्रीय कारोबार से जुड़ी व्यवस्था में काफी उथल-पुथल हो रही हैं और कुछ देश विदेशी मुद्रा भंड़ार में डॉलर की मात्रा कम करने की सोच में होने की चेतावनी मुद्रा कोष के आर्थिक विशेषज्ञों ने दी थी। इसके अलावा विश्व के कुछ सेंट्रल बैंकों ने इस मुद्दे पर सोचना शुरू किया है कि, क्या अमरिकी डॉलर पर निर्भर रहना उचित है? इसपर भी अमरिकी अभ्यास गुट ने ध्यान आकर्षित किया था। रशिया की शीर्ष बैंक ‘व्हीटीबी’ के प्रमुख ने भी हाल ही में यही चेतावनी दी है कि, लंबे समय से बने अमरिकी डॉलर के प्रभाव का अंत अब शुरू हुआ हैं।

अमरिकी वित्त मंत्री जैनेट येलेन ने भी अमरिकी प्रतिबंधों के खौफ से विश्व के कई देश अमरिकी डॉलर का विकल्प तलाश ने की कोशिश में लगे हैं, ऐसे शब्दों में डॉलर का प्रभाव कम होने की बात कबूल की थी। वहीं, दूसरी ओर ब्राज़ील, रशिया, भारत, चीन और दक्षिण कोरिया के ‘ब्रिक्स’ गुट ने भी स्वतंत्र मुद्रा पेश करने की प्रक्रिया शुरू करने के संकेत प्राप्त हुए हैं।

पिछले कुछ सालों में अंतरराष्ट्रीय व्यापार एवं अन्य कारोबार में अमरिकी डॉलर का विकल्प देने की गतिविधियां हो रही हैं। इनमें रशिया सबसे आगे हैं और हाल ही में आयोजित ‘एसपीआईईएफ’ में भी यह मुद्दा प्रमुख एजेंड़ा का हिस्सा बना हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.