नाइजेरिया में बागियों के हमलें में १० लोगों की मौत – दो हफ्तों में हुआ तिसरा बडा हमला

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरअबुजा: नाइजेरिया में ३०० हथियारी बागियों ने ‘कत्सिना’ प्रांत में भीषण हमला किया| इस हमलें में १० लोगों की मौत हुई है और कई लोग लापता हुए है| इस दौरान हमलावरों ने गाव के साथ ही गाडियों को भी आग लगाई| इसके अलावा हमलावर पालतू जानवरों को पकडकर भाग खडे हुए| पिछले १५ दिनों में नाइजेरिया के कत्सिना प्रांत में हुआ यह तिसरा बडा हमला है एवं इससे पहले हुए दो हमलों में करीबन ३० से भी अधिक ग्रामस्थों की हत्या की गई थी|

अफ्रीका में प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक प्रमुख जाने जा रहे नाइजेरिया में फिलहाल बडी तादाद में हिंसा और हमलें का सत्र शुरू है| इन हमलों में वांशिक और आतंकी घटनाओं का समावेश है| कत्सिना प्रांत में हुआ हमला वांशिक संघर्ष का हिस्सा होने का दावा किया गया है| कुछ दिन पहले गांव में एक गुट ने बागियों के गुट पर हमला किया था| इस हमले का बदला लेने के लिए करीबन ३०० बागियों ने कत्सिना प्रांत में किर्तवा गांवपर हमाल किया|

गांव में घुंसते समय बागियों ने शुरू में ही सुरक्षा यंत्रणाओं को लक्ष्य किया| इसमें एक सैनिक और निमलष्करी अधिकारी जख्मी होने की जानकारी पुलिस ने दी| इसके बाद हमलावरों ने गांव में अंधाधुंध गोलीबार और आगजनी शुरू की| इस गोलीबारी में १० लोगों की मौत हुई| पाच लोग जख्मी हुए है और कुछ लोग लापता है| इस दौरान हमलावरों ने लगभग १० गाडियों को भी आग लगाई| आगजनी के बाद हमला करनेवाले गुट ने गांव से सभी पालतू जानवरों को भगाया|

नाइजेरिया के उत्तरी दिशा में होनेवाले कस्तिना प्रांत में पिछले दो हफ्तों में हुआ यह तिसरा बडा हमला साबित हुआ है| इससे पहले भी हथियारी हमलावरों के गुट ने गांवपर हमला करके गांववालों की हत्या की थी| जुलै महीने के शुरू में हुए दो हमलों में लगभग चार गांवों में बडी तादाद में आगजनी हुई थी| इसके बाद प्रांत में अतिरिक्त सुरक्षा की तैनाती हुई थी| लेकिन, इसके बावजूद हथियारी गुटों के हमलें जारी है|

दो महीनें पहले ही संयुक्त राष्ट्रसंघ ने उत्तरी नाइजेरिया में बढ रही हिंसा पर चिंता व्यक्त करके लगभग २० हजार से अधिक लोग निर्वासित होने के संकट का सामना कर रहे है, यह अहवाल दिया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.