बायडेन सौदी को लेकर क्या विचार करते हैं उसकी परवाह नहीं करेंगे – सौदी अरब के क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान

दुबई – अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन हमारे विषय में क्या सोचते हैं, इसकी हम परवाह नहीं करतें| अमरीका के हितसंबंधों को ध्यान में रखकर बायडेन अपने निर्णय करें| अमरीका के मसले में हस्तक्षेप करने का अधिकार सौदी अरब को नहीं, बिल्कुल उसी तरह अमरीका भी सौदी के कारोबार में दखलअंदाज़ी ना करें’, ऐसें स्पष्ट शब्दों में सौदी अरब के क्राऊन प्रिन्स मोहन्मद बिन सलमान ने बायडेन प्रशासन को इशारा दिया| साथ ही आनेवाले दिनों में सौदी अरब अमरीका में किया अपना निवेश कम कर सकता हैं, ऐसें संकेत भी सौदी के क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद ने दिए हैं|

पिछले साल बायडेन ने अमरीका का नियंत्रण प्राप्त करने के साथ ही सौदी अरब-अमरीका संबंधों में तनाव निर्माण हुआ हैं| साल २०१८ में सौदी के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या तुर्की में हुई थी| यह हत्या क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद ने ही करवायी हैं, यह आरोप हुए थे| इसपर बायडेन की डेमोक्रैट पार्टी ने आक्रामक भूमिका अपनाई थी| बायडेन के राष्ट्राध्यक्ष होने के बाद उन्होंने इस मुद्दे पर सौदी की घेराबंदी करके सौदी पर हमलें कर रहें येमन के विद्रोहियों को बढ़ावा देनेवाले निर्णय किए थे|

राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद से संपर्क बनाना बड़ी कोशिशों के साथ टाल दिया था, इसपर अंतरराष्ट्रीय माध्यम ध्यान आकर्षित कर रहे हैं| इस पृष्ठभूमि पर अमरीका की नामांकित पत्रिका ‘द अटलांटिक’ ने क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान से इस मुद्दे पर सवाल किए| इसपर क्राऊन प्रिन्स ने यह कहा कि, बायडेन हमारे बारे में क्या सोचते हैं, इसकी हमें बिल्कुल ही परवाह नहीं हैं|

साथ ही खशोगी हत्या के मामले को लेकर मानव अधिकारों का मुद्दा उठा रहा बायडेन प्रशासन और अन्य संगठनों पर क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद ने आलोचना की| ‘युनिव्हर्सल डिक्लरेशन ऑफ ह्युमन राईटस्’ की ग्यारहवीं धारा के नुसार अपराध साबित नहीं होता, तबतक कोई भी व्यक्ति निर्दोष समझी जाती हैं| इसी वजह से आरोप साबित होने से पहले ही दोषी करार देकर हमारे ही मानव अधिकारों की रक्षा नहीं की गई हैं’, ऐसी फटकार क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान ने लगाई|

‘अमरीका के साथ ऐतिहासिक संबंध बरकरार रखकर उसे अधिक मज़बूत करना ही सौदी का उद्देश्य हैं| सौदी ने अमरीका में अबतक ८०० अरब्ज डॉलर्स का निवेश किया हैं’, इसकी याद भी सौदी के क्राऊन प्रिन्स ने अमरिकी पत्रिका से बातचीत करते समय ताज़ा की| ऐसें में आगे के दिनों में सौदी इस निवेश को बढ़ा सकता हैं या कम भी कर सकता हैं, यह इशारा उन्होंने इस बातचीत के दौरान दिया|

इसी बीच, रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को सौदी के क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बातचीत की| रशिया-यूक्रैन के जारी संघर्ष का हल राजनीतिक बातचीत से निकालें और इसके लिए ज़रूरी मध्यस्थता करने के लिए सौदी तैयार हैं, यह प्रस्ताव क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद ने इस दौरान रखा|

Leave a Reply

Your email address will not be published.