चीन की उकसानेवाली गतिविधियाँ बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित कर रही हैं – अमरीका की चीन को चेतावनी

उकसानेवाली गतिविधियाँवॉशिंग्टन – ‘साऊथ चायना सी’ क्षेत्र पर अधिकार जता रहे आग्नेय एशियाई देशों के खिलाफ चीन की गैर-ज़िम्मेदाराना और उकसानेवाली गतिविधियाँ इस क्षेत्र में बड़े संकट को आमंत्रित कर रही हैं। चीन आग्नेय एशियाई और पश्चिमी देशों के संयम की परीक्षा ले रहा है, ऐसी चेतावनी अमरिकी विदेश विभाग के ईस्ट एशिया गुट के उपमंत्री जूंग पाक ने दी।

पिछले महीने चीन के विमानों ने साऊथ चायना सी के हवाई क्षेत्र से सफर कर रहे ऑस्ट्रेलियन लड़ाकू विमान के करीब से काफी खतरनाक तरीके से उड़ान भरी थी। फिलिपाईन्स के विशेष आर्थिक समुद्री क्षेत्र में चीन के जहाज़ों ने खनन शुरू करने की तीन घटनाएँ हुई थीं। इसका ज़िक्र करके जूंग पाक ने चीन की इस क्षेत्र में जारी गतिविधियाँ उकसानेवाली और काफी खतरनाक होने की आलोचना की।

उकसानेवाली गतिविधियाँकुछ ही घंटे पहले अमरिकी रक्षाबलप्रमुख जनरल मार्क मिले ने भी चीन की इस क्षेत्र में सन्य गतिविधियाँ काफी चिंताजनक होने का बयान किया था। इसी बीच, अगले हफ्त कंबोडिया में अमरीका और आग्नेय एशियाई देशों की बैठक हो रही है। इससे पहले अमरीका ने साऊथ चायना सी क्षेत्र में चीन की घुसपैठ का मुद्दा उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.