चीन और रशिया के ‘बॉम्बर’ विमानों ने एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में लगाई गश्त

Bombers-Russia-Chinaबीजिंग/सेऊल – चीन और रशिया के चार बॉम्बर विमानों ने शुक्रवार के दिन एशिया-पैसिफिक हवाई क्षेत्र में संयुक्त गश्त लगाई| इसके बाद चीन के सरकारी मुखपत्र ग्लोबल टाईम्स ने भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया को धमकाया है| ‘क्वाड’ और ‘ऑकस’ का हिस्सा बने पड़ोसी देशों को चेतावनी देने के लिए यह युद्धाभ्यास ज़रूरी था, यह इशारा चीनी मुखपत्र ने विश्‍लेषकों के दाखिले से दिया|

चीन के २ ‘एच-६के’ और रशिया के २ ‘टीयू-९५एमसी’ बॉम्बर विमानों ने यह संयुक्त गश्त लगाई| ‘सी ऑफ जापान’ और ‘ईस्ट चायना सी’ के समुद्री क्षेत्र के ऊपर से हमारे बॉम्बर्स ने उड़ान भरने का ऐलान चीन और रशिया के रक्षा मंत्रालयों ने किया| इस दौरान रशिया के लड़ाकू विमानों ने भी इनके साथ उड़ान भरने का दावा किया जा रहा है| बीते कुछ हफ्तों में दोनों देशों की वायूसेनाओं का यह तीसरा युद्धाभ्यास है|

अमरीका और नाटो के साथ तनाव की पृष्ठभूमि पर चीन-रशिया के इस संयुक्त zगश्त को देखा जा रहा है| पश्‍चिमि देशों की प्रक्षोभक गतिविधियॉं विश्‍व को अस्थिरता के झटके दे रही हैं और इसलिए चीन-रशिया का यह युद्धाभ्यास बड़ा अहम साबित होता है, ऐसा चीन के मुखपत्र ‘ग्लोबल टाईम्स’ ने कहा है| राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता के लिए इस गश्त का आयोजन करने का दावा चीनी मुखपत्र ने किया|

इस पूरे युद्धाभ्यास में दोनों देशों की वायूसेनाओं द्वारा अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करने का दावा चीन की सरकारी वृत्तसंस्था ‘शिनुआ’ ने किया| यह एक सामान्य युद्धाभ्यास है और इस बार किसी भी देश की हवाई सीमा में प्रवेश नहीं किया गया, यह ऐलान चीन ने किया| लेकिन, चीन-रशिया के विमानों ने हमारी हवाई सीमा में घुसपैठ की, यह आरोप दक्षिण कोरिया ने लगाया है| इतना ही नहीं बल्कि, चीन-रशियन विमानों के पीछे अपने विमानों को रवाना करने की जानकारी भी दक्षिण कोरिया ने साझा की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.