चीन-ताइवान के विध्वंसक आमने-सामने

ताइपे/वॉशिंग्टन – आक्रामक युद्धाभ्यास के ज़रिये ताइवान की त्साई ईंग-वेन की सरकार पर दबाव बना रहे चीन का दावा ताइवान ने नाकाम किया। १० विध्वंसकों के साथ प्रत्यक्ष युद्धाभ्यास कर रहे चीन को ताइवान ने उसी की भाषा में जवाब दिया। चीन के इन विध्वंसकों के खिलाफ ताइवान ने भी अपने दस विध्वंसक रवाना किए हैं। एक क्षण पर चीन और ताइवान के यह विध्वंसक आमने-सामने आए थे।

विध्वंसकअमरिकी प्रतिनिधि सदन की सभापति नैन्सी पेलोसी के ताइवान दौरे का निषेध करने के लिए चीन ने चार दिनों के युद्धाभ्यास की शीघ्रता से शुरूआत की थी। इस युद्धाभ्यास में चीन ने ताइवान के हवाई क्षेत्र के करीब सौ से ज्यादा लड़ाकू और बॉम्बर विमान रवाना किए। ताइवान को घेरकर छह ठिकानों पर चीन के युद्धपोत और विध्वंसकों का बड़ा बेड़ा इस युद्धाभ्यास में शामिल हुआ था। इस युद्धाभ्यास के आखरी दिन चीन के विध्वंसकों ने ताइवान के समुद्री क्षेत्र के करीब से यात्रा करने की कोशिश की। इस दौरान चौकन्ना ताइवान के विध्वंसकों ने चीनी विध्वंसकों से कुछ ही दूरी से यात्रा की और चीन की गतिविधियों पर हमारी नज़र होने की बात दिखाई।

इसी बीच ताइवान की खाड़ी के करीब युद्धाभ्यास का आयोजन कर रहे चीन को अमरीका, ऑस्ट्रेलिया और जापान ने यह युद्धाभ्यास बंद करने का आवाहन किया। पेलोसी की ताइवान यात्रा इस क्षेत्र की शांति और स्थिरता के लिए सहायक थी, ऐसा कहकर अमरीका, ऑस्ट्रेलिया और जापान ने अमरिकी नेता की ताइवान यात्रा का समर्थन किया। पूर्व एशिया में तनाव निर्माण करनेवाले युद्धाभ्यास चीन शीघ्रता से बंद करे, इसके लिए अमरीका के रक्षा मुख्यालय पेंटॅगॉन चीन के रक्षा मंत्रालय से संपर्क करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, चीन ने पेंटॅगॉन के फोन का जवाब नहीं दिया, ऐसा अमरिकी माध्यमों का कहना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.