अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष की दक्षिण कोरिया यात्रा के दौरान ‘साऊथ चायना सी’ में चीन का युद्धाभ्यास

प्योंगटेक – जापान और दक्षिण कोरिया के साथ सहयोग स्थापित करने का ऐलान करके अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन शुक्रवार को दक्षिण कोरिया पहुँचे। यहां के सेमीकंडक्टर्स के कारखाने की यात्रा करके राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने अपने इस दौरे की अहमियत रेखांकित की। अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष दक्षिण कोरिया पहुँचने के कुछ घंटो बाद चीन ने साऊथ चायना सी क्षेत्र में युद्धाभ्यास शुरू किया। साथ ही ताइवान और जापान के समुद्री क्षेत्र के करीब भी चीन ने अपनी नौसेना की गतिविधियाँ बढ़ाई हैं। इसके ज़रिये चीन की कम्युनिस्ट हुकूमत अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष को इशारे दे रही है, ऐसा दावा किया जा रहा है।

अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन शुक्रवार को दक्षिण कोरिया पहुँचे। राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने दक्षिण कोरिया के प्योंगटेक में स्थित सेमीकंडक्टर्स के कारखाने का दौरा करके अपने इस पांच दिनों के दौरे की शुरूआत की। जल्द ही दक्षिण कोरियन कंपनी अमरीका के टेक्सास प्रांत में सेमीकंडक्टर्स प्रकल्प शुरू करेगी। इस पृष्ठभूमि पर राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने इस प्रकल्प का दौरा। इस दौरान दक्षिण कोरिया ने नवनिर्वाचित राष्ट्राध्यक्ष यून सूक-येओल भी मौजूद थे।

अमरीका और दक्षिण कोरिया का सैन्य सहयोग बढ़ाने के अलावा अमरीका को नए सैन्य ठिकाने उपलब्ध कराने के विषय पर दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों में चर्चा होगी। इसके अलावा दक्षिण कोरिया को ‘क्वाड’ देशों के संगठन में शामिल करने के विषय पर भी इस बैठक में गतिविधियाँ हो सकती हैं। भारत, अमरीका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के समावेश वाले इस संगठन में दक्षिण कोरिया शामिल हुआ तो चीन के वर्चस्व को चुनौती देना मुमकिन होगा, ऐसा अमरिकी विश्लेषकों का कहना है। इस पृष्ठभूमि पर राष्ट्राध्यक्ष बायडेन के इस दौरे को बड़ी अहमियत प्राप्त हुई है, ऐसा अमरिकी माध्यम कह रहे हैं।

लेकिन, इस वजह से चीन काफी बेचैन है। अमरीका और जापान की इस क्षेत्र में गतिविधियाँ प्रक्षोभक हैं, ऐसी आलोचना चीन के विदेशमंत्री वैंग ई ने की। तभी, ताइवान को हथियारों से सज्जित करने के लिए जापान बेवजह कोशिश ना करे, ऐसी चेतावनी चीन के विदेशमंत्री ई ने दी। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता यांग जिएची ने भी ताइवान के मसले पर जापान और अमरीका को फटकार लगायी है। अमरीका के ताइवान कार्ड का इस्तेमाल शुरू रहा तो चीन की संप्रभूता की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने होंगे, ऐसा जिएची ने कहा।

इसी बीच, पिछले चौबीस घंटों में चीन ने साऊथ चायना सी एवं ताइवान की खाड़ी में शुरू की हुई गतिविधियाँ चीन की बढ़ती बेचैनी दर्शाती हैं। राष्ट्राध्यक्ष बायडेन दक्षिण कोरिया, जापान के दौरे पर होने के दौरान यानी अगले पांच दिनों के लिए चीन ने साऊथ चायना सी क्षेत्र में अपना युद्धाभ्यास शुरू किया है। तभी, चीनी युद्धपोतों ने जापान और ताइवान के समुद्री क्षेत्र में बढ़ाई हुए गश्त चिंता बढ़ाती है, ऐसा जापान ने कहा है। लिओनिंग नामक विमान वाहक युद्धपोत ताइवान के समुद्री क्षेत्र के करीब भेजकर चीन जापान और अमरीका को उकसा रहा है, ऐसा आरोप जापान ने लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.