२०२४ के चुनावों के बाद अमरीका में सैन्य विद्रोह के साथ गृहयुद्ध छिड़ जाएगा – पूर्व सैन्य अधिकारी का इशारा

वॉशिंग्टन – अमरीका में वर्ष २०२४ में हो रहे राष्ट्राध्यक्ष पद के चुनावों के बाद सेना में दरार निर्माण होने की संभावना है और इससे अमरीका में गृहयुद्ध छिडेगा, ऐसी सनसनीखेज चेतावनी पूर्व सेना अधिकारी ने दी है| शुक्रवार के दिन अमरीका के एक नामांकित अखबार में प्रसिद्ध हुए लेख द्वारा यह इशारा दिया गया है| यह इशारा देनेवाले अफसरों में निवृत्त ब्रिगेडियर जनरल स्टिवन एंडरसन और निवृत्त मेजर जनरल एंटोनिओ तगुबा का समावेश है| पिछले हफ्ते ही अमरीका के एक विश्‍लेषक ने राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन की सरकार का तख्ता पलटने के लिए अमरीका में २ से ३ करोड़ नागरिक हथियार उठा सकते हैं, यह दावा किया था|

us-2024-elections‘द वॉशिंग्टन पोस्ट’ के ‘ऐन ओपिनियन’ नामक कॉलम में ‘थ्री रिटायर्ड जनरल्स : द मिलिटरी मस्ट प्रिपेयर नाऊ फॉर ए २०२४ रिसरेक्शन’ नामक लेख प्रसिद्ध हुआ है| इस लेख में तीन पूर्व सैन्य अफसरों ने अमरिकी संसद में हुई हिंसा का जिक्र करके नए विद्रोह का इशारा दिया| ६ जनवरी को अमरिकी संसद और इलाके में हुई हिंसा की घटनाओं में रक्षाबलों से संबंधित कई सेवारत और पूर्व अधिकरियों के साथ सैनिकों का भी समावेश होने का इन निवृत्त अफसरों ने ध्यान आकर्षित किया| यह वर्ष २०२० के चुनावों के बाद शुरू हुई थी, इस ओर निवृत्त अफसरों ने ध्यान आकर्षित किया| २०२० के चुनावों के बाद हुई इस हिंसा को रोकने के लिए अमरिकी सेना ने कोई तैयारी नहीं थी, यह दावा इस अफसर ने अपने लेख में किया है|

अमरीका आज भी बंटी हुई है और इसके आगे काफी भयंकर स्थिति के लिए कदम उठाने पड़ेंगे, यह इशारा पूर्व अफसरों ने दिया है| वष २०२४ के चुनावों के बाद अमररिकी सेना में भी अराजकता का महौल निर्माण हो सकता है, इसकी वजह से अमरीकी जनता के लिए जान का बड़ा खतरा निर्माण हो सकता है, यह इशारा इटन, एंडरसन और तगुबा ने दिया| ‘अमरीका में राजनीति का ध्रुवीकरण हुआ है और सेना की निष्ठा भी विभाजित हो सकती है, कुछ लोग वैधता से नियुक्त हुए कमांडर इन चीफ के आदेशों का पालन करेंगे| लेकिन, अन्य लोग संभवत: पराभूत उम्मीदवार के आदेशों का पालन करने के आसार हैं’, यह ड़र पूर्व सेना अधिकारी ने व्यक्त किया| इस दौरान इस सैन्य अधिकारी ने पराभूत उम्मीदवार का ज़िक्र ‘ट्रेम्पियन लूज़र’ के तौर पर किया है| सेना में दरार निर्माण होने से अमरीका की सुरक्षा व्यवस्था टूट जाएगी और कोई भी शत्रू देश इसका लाभ उठाकर हमला कर सकता है, ऐसा सेना अधिकारी का इशारा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.