प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मातृशोक

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हिराबेन का शुक्रवार को निधन हो गया। तबियत खराब न होने के कारण उनका अहमदाबाद के ‘यू एन मेहता हार्ट हॉस्पिटल’ में इलाज चल रहा था। वहीं पर शुक्रवार सुबह ३.३० बजे हिराबेन की मृत्यु हो गई।

१०० वर्ष के गौरवशाली जीवन का अन्त हुआ, यह कहकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के निधन की जानकारी साझा की। हिराबेन के निधन पर देश-विदेश से शोकसंदेश आ रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हिराबेन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

हिराबेन के पार्थिव पर गुजरात के गांधीनगर में सुबह ९.३० बज़े अंत्यविधि की गई। प्रधानमंत्री मोदी समेत उनके परिजन इस समय वहां उपस्थित थे। हिराबेन के निधन पर आम नागरिकों एवं देश के प्रमुख नेता शोक व्यक्त कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की मां हिराबेन का १०० साल का संघर्ष भारतीय मूल्यों का प्रतिनिधित्व करता है, यह कहकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जीवन में मां का काफी बड़ा स्थान होने की याद बार-बार दोहराई थी, इस पर ध्यान आकर्षित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने हिराबेन की आत्मा को शांति प्राप्त होने की प्रार्थना की। आम तौर पर उदात्तता और सद्गुण ऐसे मातृत्व के सभी गुण हिराबेन की जीवन में थे, यह कहकर उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपनी संवेदना व्यक्त की।

जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा ने प्रधानमंत्री मोदी को शोकसंदेश भेजकर अपनी संवेदना व्यक्त की है। इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू ने भी प्रधानमंत्री मोदी को शोकसंदेश भेजकर ‘हम आपके दुःख में शामिल हैं’, ऐसा कहा है। सिंगापुर, मलेशिया, दक्षिण कोरिया के नेताओं ने शोकसंदेश भेजकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

बांगलादेश के प्रधानमंत्री शेख हसिना ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी पर हिराबेन का काफी बड़ा प्रभाव था। प्रधानमंत्री मोदी को  खत के ज़रिए प्रधानमंत्री शेख हसिना ने यह ज़िक्र करके हिराबेन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजे गए शोक संदेश में कहा है कि, मां के निधन जैसा नुकसान हो ही नहीं सकता। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहाल प्रचंड ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की है और भुटान, श्रीलंका और मालदीव के नेताओं ने भी हिराबेन के निधन पर शोकसंदेश भेजे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.