रशिया ने यूक्रैन पर किए हमले के बाद कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल १०५ डॉलर्स हुई – सोने के दरों में भी उछाल

मास्को/लंदन/न्यूयॉर्क – रशियाचे राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रैन के विरोध में युद्ध छिड़ने का ऐलान करने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में तीव्र प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही हैं| कच्चे तेल की कीमतों में भारी ८ प्रतिशत उछाल हुआ हैं और यह कीमत प्रति बैरल १०५ डॉलर्स से भी अधिक हुई| साल २०१४ के बाद कच्चे तेल की कीमत १०५ डॉलर्स से अधिक होने का यह पहला अवसर हैं| कच्चे तेल के साथ ही सोने की कीमत भी २ प्रतिशत बढ़ी हैं| साथ ही जागतिक शेअर बाज़ारों में बड़ी गिरावट हुई हैं| रशिया के साथ अमरीका, यूरोप और एशियाई शेअर बाज़ार को बड़ा नुकसान पहुँचा हैं|

गुरूवार की सुबह होने से पहले ही रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रैन पर हमला करने की जानकारी साझा की| इसके बाद अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में शुरू हुए कारोबार पर इसका असर होना शुरू हुआ| गुरुवार को लंदन एवं अमरीका में हुए कच्चे तेल के कारोबार में इसकी कीमत मे ८ प्रतिशत उछाल देखा गया| लंदन में ‘ब्रेंट क्रूड’ की कीमत प्रति बैरल १०५ डॉलर्स से अधिक दर्ज़ हुए| अमरीका में ‘डब्ल्यूटीआई’ प्रकार के तेल की कीमत ७.३३ प्रतिशत बढ़ी| गुरूवार के कारोबार में ‘डब्ल्यूटीआई क्रूड’ की कीमत प्रति बैरल ९९.४३ डॉलर्स दर्ज़ हुई| साल २०१४ के बाद पहली बार कच्चे तेल की कीमत इस स्तर पर जा पहुँची हैं|

कच्चे तेल की कीमत के बाद सोने की कीमत में भी उछाल हुआ| ‘स्पॉट गोल्ड’ के लिए हुए कारोबार में सोने की कीमत २ प्रतिशत से भी अधिक बढ़ने की जानकारी सूत्रों ने प्रदान की| इस बढ़ोतचरी के कारण सोने की कीमत प्रति औंस (२८.३४ ग्राम) १,९६७.२० डॉलर्स तक जा पहुँची| सोने की यह कीमत पिछले डेढ़ साल का नया उच्चांक हैं| फ़रवरी महीने में अबतक सोने की कीमत अबतक ८ प्रतिशत बढ़ी हैं और यही रुख अगले कुछ दिनों तक कायम रहेगा, यह संकेत दिए जा रहे हैं|

अंतरराष्ट्रीय शेअर बाज़ारों की बड़ी गिरावट हुई हैं और रशियन शेअर बाज़ार के निर्देशांक की ३० प्रतिशत से भी अधिक गिरावट हुई| इसके अलावा रशियन मुद्रा के मुल्य की करीबन ३.५ प्रतिशत गिरावट हुई हैं| इस दौरान एक डॉलर के लिए ८४ रुबल से भी अधिक खर्चा करना पड़ रहा हैं| अमरीका के शेअर बाज़ार में करीबन २ प्रतिशत गिरावट देखी गई हैं और इससे पहले यूरोपियन शेअर बाज़ारों में लगभग ४ प्रतिशत गिरावट हुई हैं| एशियाइ शेअर बाज़ारों की २ से २.५ प्रतिशत गिरावट होने की जानकारी हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.