अमरिकी संसद की जाँच के बिना ईरान का परमाणु समझौता मंजूर नहीं होगा – रिपब्लिकन सिनेटर्स की बायडेन प्रशासन को चेतावनी

वॉशिंग्टन – ईरान के साथ परमाणु समझौता करने के लिए तेज़ कदम बढ़ा रहें बायडेन प्रशासन को अमरीका की रिपब्लिकन पार्टी ने चेतावनी दी। अमरिकी कांग्रेस ने जाँच किए बिना और इसपर मतदान किए बिना ईरान के साथ परमाणु समझौता करने के लिए बिल्कुल मंजूरी नही देंगे, ऐसी चेतावनी रिपब्लिकन पार्टी ने राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन को दी। रिपब्लिकन पार्टी के ३३ सिनेटर्स ने बायडेन को दिए खत में यह चेतावनी दी है। कुछ दिन पहले बायडेन की डेमोक्रैटस्‌ पार्टी के वरिष्ठ सिनेटर्स ने ईरान के परमाणु समझौते का विरोध किया था।

अमरिकी संसद की जाँचरिपब्लिकन पार्टी के वरिष्ठ सिनेटर टेड क्रूझ के नेतृत्व में ३३ सिनेटर्स ने राष्ट्राध्यक्ष बायडेन को खत दिया है। अमरिकी कांग्रेस के सामने जानकारी रखे बिना ईरान के साथ परमाणु समझौता किया, तो उसे नाकाम करने के लिए सभी विकल्पों का इस्तेमाल किया जाएगा, ऐसी चेतावनी इस खत के ज़रिये दी गई है। ये विकल्प कौनसे हैं, इसकी जानकारी सिनेटर्स ने सार्वजनिक नहीं की है, फिर भी बायडेन प्रशासन की घेराबंदी करने की तैयारी रिपब्लिकन पार्टी ने जुटाई होने की चर्चा शुरू हुई हैं।

अमरिकी संसद की जाँचफिलहाल अमरिकी सिनेट में शासक डेमोक्रैटस्‌ पार्टी के सदस्यों की संख्या ५० हैं। ऐसे में डेमोक्रैट पार्टी में भी ईरान के परमाणु समझौते का विरोध हो रहा है। पिछले हफ्ते डेमोक्रैटस्‌ पार्टी के वरिष्ठ सिनेटर रॉबर्ट मेनेंडेस ने ही, बायडेन प्रशासन ने ईरान के साथ शुरू की हुई बातचीत पर सवाल किया था। इस परमाणु समझौते से अमरीका को क्या हासिल होगा? इस्रायल और खाड़ी क्षेत्र के मित्रदेशों की सुरक्षा बरकरार रहेगी क्या? ईरान प्रायोजित आतंकवाद कम होगा क्या, ऐसें तीखें सवाल सिनेटर मेनेंडेस ने किए थे।

बायडेन प्रशासन ने ईरान के साथ परमाणु समझौता किया, तो मेनेंडेस की तरह डेमोक्रैटस्‌ पार्टी के कुछ और सिनेटर्स भी इसके विरोध में उतरेंगे, ऐसी संभावना अमरिकी माध्यम जता रहे हैं। ऐसें में अगले महीने के बाद अमरीका में चुनाव का आयोजन होगा। बायडेन प्रशासन के एक साल के कारोबार पर अमरिकी जनता काफी परेशान है और इस चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को बड़ी सफलता हासिल होगी, ऐसे दावे अमरीका के सभी माध्यम एवं विश्‍लेषक कर रहे हैं। इसके बाद सन २०२४ में राष्ट्राध्यक्ष पद के चुनाव में भी रिपब्लिकन पार्टी फिर से सत्ता में आएगी, ऐसी चर्चा है।

ऐसा होने पर, बायडेन प्रशासन ने ईरान के साथ किया परमाणु समझौता टूट जाएगा, ऐसा कहा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.