पश्चिम अफ्रीका में एक के बाद एक हुए लश्करी विद्रोहों की पृष्ठभूमि पर शिखर संगठना ’इकोवास’ की बैठक

ecowas-africa-2ऐक्रा – पश्चिम अफ्रिका में एक के बाद एक लश्करी विद्रोहों की पृष्ठभूमि पर ’इकोवास’ नामक शिखर संगठना ने आपातकालीन बैठक बुलाई है। गुरुवार को घाना की राजधानी ऐक्रा में बैठक की शुरुआत हुई है और इस बैठक में लश्करी विद्रोह हुए राष्ट्रों पर कार्यवाही के बारे में निर्णय लिया जाएगा, ऐसा कहा जा रहा है। बैठक के आयोजन के दौरान मंगलवार को ’गिनिआ-बिसो’ में विद्रोह की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर सामने आई है।

’इकोवास’ में पश्चिम अफ्रिका के १५ सदस्य राष्ट्रों का समावेश है और पिछले दो वर्षों में इनमें से चार सदस्य रष्ट्रों में लश्करी विद्रोह की कोशिशें हुई हैं। इसमें माली, बुर्किना फासो, गिनिया एवं गिनिया-बिसो का समावेश है। एक के बाद एक होनेवाले इन लश्करी विद्रोहों की वजह से राष्ट्रों में चिंता का माहौल निर्माण हुआ है। इसकी वजह से पश्चिम अफ्रिकी राष्ट्रों में स्थिरता एवं लोकतंत्र प्रस्थापित करने की कोशिशों को झटका लगने का दावा किया जा रहा है।

ecowas-africa-1अगस्त २०२० में माली में लश्करी विदोह करके सत्ता हथियाई गई थी। तत्पश्चात, राजनैतिक हस्तांतरण की प्रक्रिया के जारी रहते हुए मई २०२१ में सेना ने फिर से विद्रोह करके राष्ट्र पर नियंत्रण पाया। माली के बाद गिनिया में सितंबर २०२१ में लश्करी विद्रोह हुए और राष्ट्राध्यक्ष अल्फा कॉन्डे का तख्ता पलटा गया। इस वर्ष पहले ही महीने में बुर्किना फासो को भी लश्करी विद्रोह का सामना करना पडा। ठीक दो दिन पहले ही १ फरवरी को गिनिया-बिसो में राष्ट्राध्यक्ष उमारो एम्बालो का तख्ता पलटने की कोशिश की गई। इस संघर्ष में ११ लोग मारे गए।

कोरोना की पृष्ठभूमि पर अफ्रिका खंड के राष्ट्रों की अर्थव्यवस्थाए डूबने की कगार पर हैं और कई राष्ट्रों के वांशिक संघर्ष जारी हैं। इसके अलावा, गरीबी, बेकारी, भुकमरी की व्याप्ति बढ रही है और लाखों लोगों पर विस्थापित होने की समस्या आन पडी है। इसलिए स्थानिक जनता समेत विभिन्न गुटों में नाराजगी की भावना बढ रही है लश्करे विद्रोह का प्रकोप इसी का परिणाम होने की बात मानी जा रही है।

पिछले वर्ष संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव एटोनियो गुतेरस ने अफ्रीका में एक के बाद एक होने वाले लश्करी विद्रोहों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनास्था भी एक प्रमुख घटक होने की बात से आगाह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.