चीन के ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ की बिमारी का दायरा बढा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

बीजिंग – चीन की हुकूमत की साथ अंतरराष्ट्रीय समुदाय ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ की बिमारी रोकने के लिए शुरू कोशिशों को अपेक्षित कामयाबी ना मिलने का चित्र सामने आ रहा है| चीन ने ‘वुहान’ समेत कई शहरों को ‘लॉकडाउन’ किए है, इसके बावजूद पिछले २४ घंटों में इस बिमारी के कारण ८६ लोगों की मौत हुई है| इन नागरिकों में अमरिकी एवं जापानी नागरिक भी शामिल है| साथ ही चीन में इस बिमारी के चपेट में होनेवाले संदिग्धों को जबरन पकडकर ले जाने के चौकानेवाले फोटो और वीडियो सामने आए है|

‘वुहान कोरोना व्हायरस’ की बिमारी में अबतक ७२५ लोगों की मौत हुई है और इस बिमारी ने ३४,९४७ लोगों को चपेट में लिया है| मात्र, २४ घंटों में चीन में इस बिमारी ने ८६ लोगों की मौत हुई है| साथ ही एक दिन में ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ से ३,२०० लो बिमार होने की बात कही जा रही है| उत्तर कोरिया यह ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ के मरिज देखेजानेवाला २६ वां देश साबित हुआ है| इसी बीच थायलैंड, ब्रिटेन, मलेशिया, सिंगापूर और संयुक्त अरब अमीरात में भी इस बिमारी के नए मरीज देखे गए है|

‘वुहान कोरोना व्हायरस’ की बिमारी में वुहान के अस्पतालों में दाखिल हुए ६० वर्ष के अमरिकी नागरिक की मौत हुई है| अमरिकी दूतावास ने इस खबर की पुष्टी की है और गुरुवार की रात इस मरीज की मौत होने की जानकारी दी गई है| इस बारे में अधिक ब्योरा दिया गया नही है| पर, इस नागरिक की मौत ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ से चीन में विदेशी नागरिक की हुई पहली मौत साबित हुई है| इसके बाद वुहान के अस्पताल में एक जापानी नागरिक की मौत होने की खबर दी गई है|

इस दौरान, इस बिमारी पर नियंत्रण लाने के लिए शहरों में ‘लॉकडाउन’ करनेवाले चीन की हुकूमत ने अब घर से जबरन बाहर निकालना शुरू हुआ है| वुहान के अलावा हेबेई प्रांत के कुछ शहरों में से नागरिकों को जबरन खर से बाहर निकाले जाने के चौकानेवाले वीडियो सोशल नेटवर्किंग साईटस् पर प्रसिद्ध किए गए है| कुछ वीडियों में चीन के दल घर एवं गृहसंकुलों को बाहर से ताले लगाकर नागरिकों की गतिविधियों पर पुरे प्रतिबंध लगाने की बात भी दिखाई दी गई है| 

इसी बीच ब्रिटेन में ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ से बिमार पांच नए मरीज देखे गए है| यह लोग फ्रान्स के एक रिसॉर्ट से लौटे थे| इसी दौरान इन लोगों को इस व्हायरस ने चपेट में लेने की बात सामने आयी है| इस घटना के बाद ब्रिटेन ने इस बिमारी के विरोध में और भी आक्रामकता से कदम उठाने की भूमिका अपनाई है और अगले कुछ दिनों में ब्रिटीश नागरिकों को चीन में प्रवेश करने से प्रतिबंध लगाया जाएगा, यह संकेत भी दिए गए है| इससे पहले चीन में फंसे ब्रिटीश नागरिकों के लिए विमान भेजा जाएगा, यह जानकारी ब्रिटीश सूत्रों ने साझा की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.