युद्ध विराम के पहले दिन हमास ने १३ इस्रायली बंधकों को रिहा किया – हमास ने हमला करके युद्ध विराम तोड़ा, इस्रायल का आरोप

जेरूसल – युद्ध विराम के अनुसार हमास ने अपने कैद में रखे १३ इस्रायली बंधकों को रिहा किया। इन बंधकों को रेड क्रॉस को सौंप दिया गया है और उनका गाजा से इस्रायल की दिशा में सफर शुरू हुआ हैं। इस्रायल के साथ किया गया युद्ध विराम हमास के शर्तों पर हुआ है, ऐसा दावा हमास के प्रमुख इस्माईल हनिया ने किया। साथ ही जब तक इस्रायल इस युद्ध विराम का पालन करके तब तक हमास भी इससे जुड़ा रहेगा, ऐसा हनिया ने कहा है। शुक्रवार के दिन यह युद्ध विराम शुरू होने के मात्र १५ मिनिटों के भीतर ही हमास ने हमला करके तोड़ दिया है, ऐसा आरोप इस्रायल ने लगाया। साथ ही शुक्रवार को इस्रायल ने किए हमले में हमास की नौसेना के कमांडर के मारे जाने की खबरें हैं।

हमास ने युद्ध विराम के लिए ५० इस्रायली बंधकों को रिहा करने की शर्त स्वीकारी थी। इनमें से १३ को रिहा किया गया है और इसके अलावा थायलैण्ड के करीबन १२ नागरिकों को रिहा करने का ऐलान हमास ने किया है। इस बीच, पहले चरण में इस्रायल हमास के ३९ लोगों को रिहा करेगा। यह युद्ध विराम इस्रायल की नहीं, बल्कि हमास की शतों पर होने का दावा हमास प्रमुख इस्माईल हनिया ने किया। गाजा पर बमबारी करके हमले करके हमास को झुकने के लिए मज़बूर किया जा सकता है, इस सोच में इस्रायल था। लेकिन, हमास ने सख्त प्रतिकार करके इस्रायल को मुंहतोड़ जवाब दिया है, ऐसा दावा भी हनिया ने किया। इस्रायल जब तक इस युद्ध विराम का पालन करेगा तब तक हमास भी इससे जुड़ा रहेगा, यह भी हनिया ने कहा।

युद्ध विराम के पहले दिन हमास ने १३ इस्रायली बंधकों को रिहा किया - हमास ने हमला करके युद्ध विराम तोड़ा, इस्रायल का आरोपइस बीच, शुक्रवार की सुबह युद्ध विराम घोषित होने के महज १५ मिनिटों के भीतर हमास ने रॉकेट हमले करके युद्ध विरामतोड़ दिया, ऐसा आरोप इस्रायल ने लगाया है। साथ ही इस्रायलने गाजा पर किए हमले में हमास की नौसेना का कमांडर अमर अबू जलाला के मारे जाने की खबरें हैं। इस वजह से इस्रायल और हमास का यह युद्ध विराम पुख्ता कितना चलेगा, इस पर सवाल किया जा रहा हैं। हमास के साथ युद्ध विराम होने के बावजूद हमास के विरोध में शुरू युद्ध बंद नहीं हुआ है, ऐसा बयान इस्रायली सेना ने किया है। साथ ही हमास ने गाजा के अल-शिफा अस्पताल को सैन्य अड्डे की तरह इस्तेमाल करने के मुद्दे पर इस्रायली सेना ने फिर से ध्यान आकर्षित किया।

अल-शिफा अस्पताल में सुरंग बनाकर हमास ने वहां भारी मात्रा में हथियारों का भंड़ारण किया था। वहीं हमास का ‘कमांड ॲण्ड कंट्रोल सेंटर’ शुरू था, यह जानकारी प्रदान करके इस्रायली सेना ने इसके वीडियो भी जारी किए हैं। हमास की इस कार्रवाई में अल-शिफा अस्पताल के संचालक भी शामिल थे और इसी कारण से उन्हें और उनके सहयोगियों को इस्रायल ने गिरफ्तार किया, यह जानकारी इस्रायली सेना ने प्रदान की।

अपनी शर्तों पर युद्ध विराम होने के दावे करके इस्रायल का विरोध करने से पीछे नहीं हटेंगे, ऐसा इशारा हमास के प्रमुख नेता ने दिया है। वहीं, हमास युद्ध विराम को लेकर गंभीर नहीं हैं और मात्र १५ मिनट के भीतर हमास ने इसका उल्लंघन किया है, ऐसा आरोप इस्रायल लगा रहा हैं। ऐसी स्थिति में इस युद्ध विराम का स्वागत कर रहे देश भी अब इस गतिविधियों पर बयान करते हुए बड़ी सावधानी बरत रहे हैं। यह युद्ध विराम किसी भी क्षण खत्म होने की कड़ी संभावना माध्यमों ने जताई है। साथ ही युद्ध विराम के बाद इस्रायल की हमास पर होने वाली कार्रवाई अधिक भीषण होगी, ऐसे संकेत इस्रायल के नेता और सैन्य अधिकारी दे रहे हैं। इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू ने एक दिन पहले ही गाजा और उसके बाहर रहने वाले हमास के नेताओं को खत्म करने के आदेश गुप्तचर संगठन ‘मोसाद’ को देने की खबरें प्राप्त हुई थी। युद्ध विराम के साथ साथ इस्रायल के प्रधानमंत्री ने दिए इस आदेश की खबरें भी माध्यमों में प्रसिद्ध हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.