इस्रायल के विरोध में हिज़बुल्लाह के पास सभी विकल्प मौजूद हैं – हिज़बुल्लाह प्रमुख नसरल्ला की धमकी

बैरूत – भूमध्य समुद्र में खनिजों का खनन करने के मुद्दे पर लेबनान की हिज़बुल्लाह अधिक आक्रामक हुई है। ‘लेबनान की समुद्री सीमा के खनिजों को लूट रहे इस्रायल को रोकने के लिए हमारे पास सभी विकल्प मोजूद हैं। लेबनान के खिलाफ जंग छिड़ी तो इस्रायल ने पहले कभी भी अनुभव किया नहीं होगा, इतना भारी नुकसान उसे सहना होगा’, ऐसी धमकी आतंकी संगठन हिज़बुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्ला ने दी। साथ ही इस्रायल के साथ अमरिका और लेबनान के टुकड़े करने की तैयारी कर रही है, ऐसा गंभीर आरोप हिज़बुल्लाह के प्रमुख ने लगाया।

भूमध्य समुद्र के ईंधन वायु से भरे ‘कारिश’ क्षेत्र को लेकर इस्रायल और लेबनान में विवाद जारी है। इस्रायल के हैफा शहर से ९० किलोमीटर दूरी के समुद्री क्षेत्र में ३० करोड़ बैरल्स से अधिक ईंधन वायु के भंड़ार हैं। इस्रायल ने कारिश क्षेत्र में ईंधन वायु का खनन करने के लिए ब्रिटीश कंपनी के साथ एक समझौता किया था। दो दिन पहले कारिश क्षेत्र में ईंधन खनन करने के लिए एक जहाज़ दाखिल होने के बाद लेबनान के हिज़बुल्लाह ने इस्रायल को धमकाना शुरू किया है।

आतंकी संगठन हिज़बुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्ला ने कारिश क्षेत्र पर लेबनान का दावा किया है। साथ ही इस्रायल को वहां पर ईंधन गैस का खनन नहीं करने देंगे, यह दावा भी हिज़बुल्लाह के प्रमुख ने किया। साथ ही कारिश क्षेत्र का मुद्दा लेबनान की सुरक्षा को देशव्यापी करने का ऐलान भी उसने किया।

‘कारिश में मौजूद लाखों डॉलर्स मूल्य के इस ईंधन वायु के प्रचंड़ भंड़ार पर लेबनीज जनता का मालिकाना हक है। लेबनान को आर्थिक संकट से छुड़ाना हो और जनता की समस्याओं का हल निकालना हो तो, इस भंड़ार पर लेबनान का अधिकार ज़रूरी है। इसी वजह से पिछले कुछ दिनों से लेबनान के समुद्री क्षेत्र में हो रहा खनन यानी लेबनान पर हमला ही है’, ऐसा उकसानेवाला बयान हिज़बुल्लाह के प्रमुख नसरल्ला ने किया।

‘लेबनान के खनिजों की लूट शुरू है और ऐसे में हिज़बुल्लाह शांत नहीं रह सकती। अपना क्षेत्र, जल, ईंधन और प्रतिष्ठा की सुरक्षा करना ही हिज़बुल्लाह की ज़िम्मेदारी है। इसी वजह से लेबनान के खनिजों की लूट रोकने के लिए हिज़बुल्लाह ने इस्रायल के खिलाफ हर तरह के विकल्प तैयार रखे हैं’, ऐसा इशारा नसरल्ला ने दिया। ‘इस्रायल किसी भी अंतरराष्ट्रीय नियम का पालन नहीं करती, यह उसने पिछले कई सालों की हरकतों से दिखाया है। इस वजह से इस्रायल विरोधि युद्ध ही एक विकल्प बचा है’, ऐसा इशारा हिज़बुल्लाह के प्रमुख ने दिया।

इसी बीच, अमरीका और इस्रायल लेबनान ने टुकड़े करने की तैयारी में होने का गंभीर आरोप भी नसरल्ला ने लगाया। ‘कारिश के खनिजों का खनन करने के लिए तैयार लेबनान की कंपनियों को अमरीका और इस्रायल ने धमकाया। उन्हें कारिश में खनन करने से रोका। ऐसा करके अमरीका और इस्रायल लेबनान को अपनी ही खनिज सम्पत्ति से दूर रख रहे हैं। लेबनान की अर्थव्यवस्था को इससे बड़ा नुकसान पहुँचेगा और इससे लेबनान में भुखमरी बढ़ेगी। ऐसा हुआ तो लेबनान में गृहयुद्ध शुरू होगा और देश के टुकड़े होंगे’, ऐसा दावा नसरल्ला ने किया।

इसी बीच कारिश क्षेत्र के ईंधन का खनन करने के आगे जाकर इस्रायल अब लेबनान पर सीधे युद्ध थोंपने की तैयारी में होने का आरोप हिज़बुल्लाह के प्रमुख ने लगाया। लेकिन, ऐसा हुआ तो हिज़बुल्लाह का इस्रायल को जोरदार प्रत्युत्तर प्राप्त होगा। इससे इस्रायल का पहले कभी भी नहीं हुआ होगा ऐसा बड़ा नुकसान होगा, ऐसा नसरल्ला ने कहा। हिज़बुल्लाह के पास मिसाइलों का बड़ा भंड़ार होने की बात इस्रायल ने कही थी। इस की सहायता से हिजबुल्लाह इस्रायल पर हर दिन हज़ार मिसाइल दाग सकती है, ऐसा कहकर इस्रायल ने अंतर्राष्ट्रीय समूदाय को हिज़बुल्ला के हथियारों की तैयारी की याद भी दिलायी थी। ऐसे में ही इस्रायल ने हिज़बुल्लाह के विरोध में युद्ध की तैयारी करने का ऐलान भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.