यूक्रेन को ‘ईयू’ से प्रदान हो रही आर्थिक सहायता हंगरी ने रोक दी – नेदरलैण्ड ने भी दिए शस्त्र सहायता बंद करने के संकेत

ब्रुसेल्स – पश्चिमी देशों से यूक्रेन को प्रदान हो रही आर्थिक सहायता पुरी तरह से बंद होने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। अमेरिका की संसद में यूक्रेन को आर्थिक सहायता प्रदान करने से संबंधित विधेयक के सामने मुश्किलें खड़ी होती दिखाई दी थी। इसके बाद शुक्रवार को यूरोपिय महासंघ की बैठक में भी हंगरी ने यूक्रेन की आर्थिक सहायता रोकने की जानकारी सामने आयी है। साथ ही यूक्रेन को महासंघ की सदस्यता देने का भी हंगरी विरोध करेगा, ऐसी चेतावनी प्रधानमंत्री व्हिक्टर ऑर्बन ने दी।

यूक्रेन को ‘ईयू’ से प्रदान हो रही आर्थिक सहायता हंगरी ने रोक दी - नेदरलैण्ड ने भी दिए शस्त्र सहायता बंद करने के संकेतअमेरिका ने यूक्रेन को अब तक 100 अरब डॉलर से भी अधिक रक्षा एवं आर्थिक सहायता प्रदान की है। इस बीच यूरोपिय महासंघ ने भी 50 अरब डॉलर से भी अधिक सहायता यूक्रेन को दी है। यूक्रेन ने युद्ध जारी रखने के लिए अमेरिका से 61 अरब डॉलर की अतिरिक्त मांग की है। यह मांग पुरी करने के लिए आवश्यक प्रावधान का अमेरिका में विरोध हो रहा हैं और रिपब्लिकन पार्टी ने आक्रामक भूमिका अपनाई है। व्हाईट हाऊस और रक्षा विभाग के अधिकारी यह दावा कर रहे हैं कि, अब यूक्रेन को इतनी बड़ी रक्षा सहायता प्रदान करने के लिए निधी एवं हथियार उपलब्ध नहीं हैं।

यूक्रेन को ‘ईयू’ से प्रदान हो रही आर्थिक सहायता हंगरी ने रोक दी - नेदरलैण्ड ने भी दिए शस्त्र सहायता बंद करने के संकेतइस पृष्ठभूमि पर यूरोपिय महासंघ ने यूक्रेन को हथियार और आर्थिक सहायता प्रदान करने की गतिविधियां शुरू की थी। शुक्रवार को महासंघ की बैठक में यूक्रेन को सहायता प्रदान करने के मुद्दे पर चर्चा हुई। इस दौरान हंगरी के प्रधानमंत्री ऑर्बन ने यूक्रेन की सहायता करने पर तीव्र आपत्ति जताई। यूक्रेन को लंबे समय तक सहायता मुहैया करने का ज़िम्मा महासंघ न उठाएं और इस पर दोबारा सोचे, ऐसी मांग ऑर्बन ने की है। साथ ही यूक्रेन को महासंघ की सदस्यता प्रदान करने के प्रस्ताव का भी विरोध किया है।

नेदरलैण्डस्‌ के अगले प्रधानमंत्री गर्ट विल्डर्स ने भी यह घोषित किया है कि, हमारा देश भी इसके आगे यूक्रेन को रक्षा सहायता प्रधान नहीं करेगा। नेदरलैण्डस्‌ की रक्षा ज़रूरतें पुरी होने तक यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति नहीं की जाएगा, ऐसा विल्डर्स ने स्पष्ट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.