‘आयएनएस विशाखापट्टनम’ नौसेना में शामिल

मुंबई – ‘आयएनएस विशाखापट्टनम’ का नौसेना में समावेश किया गया| ‘गाइडेड मिसाइलों’ से सज्जित भारतीय निर्माण का यह सबसे बड़ा ‘स्टेल्थ’ विध्वंसक है| इसके समावेश से भारतीय नौसेना की मारक क्षमता में भारी बढ़ोतरी हुई है| यह विध्वंसक ब्रह्मोस और बराक मिसाइलों के साथ मध्यम और छोटी दूरी कीं तोपों और पनडुब्बी विरोधी रॉकेटस् से लैस है| इसके अलावा, ‘इलेक्ट्रॉनिक’ युद्ध तकनीक से भी यह युद्धपोत सज्जित है|

‘आयएनएस विशाखापट्टनम’रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और नौसेनाप्रमुख करमबीर सिंह की मौजूदगी में ‘आयएनएस विशाखापट्टनम’ का नौसेना में समावेश किया गया| यह विध्वंसक बेड़े में शामिल होने से भारतीय नौसेना की मारक क्षमता के साथ गश्त लगाने की क्षमता भी बढ़ेगी, ऐसा कहा जा रहा है| ७,४०० टन का भार और १६३ मीटर लंबाई का यह युद्धपोत प्रतिघंटा ३० नॉटस् गति से यात्रा कर सकता है| इस विध्वंसक पर दो हैलिकॉप्टर्स भी तैनात हो सकते हैं|

भारतीय नौसेना के बेड़े में अब तक १० विध्वंसक और १३ फ्रिगेटस् हैं| इनमें से विशाखापट्टणम सबसे ताकतवर विध्वंसक होने का बयान अंतरराष्ट्रीय माध्यम कर रहे हैं| यह विध्वंसक चीन के ‘लुयांग थ्री क्लास’ विध्वंसक को भारतीय नौसेना का जवाब होने का दावा भी किया गया है| भारत ने इस वर्ग के चार विध्वंसकों का निर्माण करने का कार्यक्रम बनाया है और ‘आयएनएस विशाखापट्टणम’ इसका पहला युद्धपोत है|

मध्यम और छोटी दूरी के तोंपों से यह विध्वंसक सज्जित हैं| साथ ही इस विध्वंसक पर सटीक हमला करने की क्षमता वाले १६ ब्रह्मोस और आठ बराक मिसाइलों की तैनाती हो सकती है| इसलिए ‘आयएनएन विशाखापट्टणम’ का सामर्थ्य अन्य विध्वंसकों के मुकाबले कहीं अधिक होने की बात नौसेना अधिकारी कह रहे हैं| इसी बीच २८ नवंबर के दिन ‘आयएनएस वेला’ नामक पनडुब्बी भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल की जाएगी| २० नॉटस् गति से यात्रा करने की क्षमता वाली यह पनडुब्बी ५० दिन तक पानी के नीचे रह सकती है| स्वदेशी निर्माण की यह पनडुब्बी भारतीय नौसेना के इतिहास में अहम चरण माना जाएगा, यह विश्‍वास व्यक्त किया जा रहा है|

चीन और पाकिस्तान के खतरों की पृष्ठभूमि पर भारतीय नौसेना का सामर्थ्य बढ़ाने की योजना के तहत कोशिश की जा रही हैं, इस वजह से विध्वंसक एवं पनडुब्बियों के निर्माण में और इन्हें नौसेना में शामिल करने को गति प्राप्त हुई है| इसलिए भारत का सफर ‘ब्राऊन वॉटर नेवी’ अर्थात अपने समुद्री क्षेत्र तक सीमित नौसेना से ‘ब्ल्यू वॉटर नेवी’ की ओर यानी गहरे समंदर में मुहिम सफल करने की क्षमता वाली नौसेना की ओर शुरू हुआ है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.