भारतीय सुरक्षाबलों को जल्द ही स्वदेशी ‘एण्टी ड्रोन टेक्नॉलॉजी’ प्राप्त होगी – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शहा

जैसलमेर – भारत स्वदेशी ‘एण्टी ड्रोन’ तकनीक का निर्माण कर रहा है और जल्द ही यह प्रणाली सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों को प्राप्त होगी, यह ऐलान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शहा ने किया| राजस्थान के जैसलमेर में आयोजित सीमा सुरक्षा बल के समारोह में गृहमंत्री ने यह जानकारी प्रदान की| सीमा की सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है और इसके लिए सरकार विश्‍व की सबसे बेहतर तकनीक उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध होने का बयान भी गृहमंत्री ने इस दौरान किया|

‘एण्टी ड्रोन टेक्नॉलॉजी’भारतीय सीमा की सुरक्षा का ज़िम्मा संभालने वाले ‘सीमा सुरक्षा बल’ का ५७ वां ‘रेज़िंग डे’ जैसलमेर में मनाया गया| इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शहा मौजूद थे| सीमा सुरक्षा बल के गठन के बाद पहली बार इसके ‘रेज़िंग डे’ का सरहदी क्षेत्र में मनाया जाने की ओर शहा ने इस दौरान ध्यान आकर्षित किया| इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के सैनिकों को संबोधित करते हुए उनका योगदान, कार्य, देश की प्रगति और समृद्धि के लिए अहम होने का अहसास उन्होंने कराया|

‘देश सुरक्षित होगा तो ही वह प्रगति करके समृद्ध बन सकता है| सीमा सुरक्षा बल यह ज़िम्मा सफलता से उठा रहा है| सीमा सुरक्षित रखकर यह बल देश की सुरक्षा निश्‍चित कर रहा है| साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को मंच उपलब्ध करा रहा है’, इन शब्दों में उन्होंने सीमा सुरक्षा बल के कार्य की सराहना की| साथ ही इस बल को विश्‍व की सबसे बेहतर तकनीक प्राप्त होगी, यह वचन भी उन्होंने दिया|

‘बीते कुछ वर्षों में ‘ड्रोन्स’ के ज़रिये की जा रही हरकतों का खतरा बढ़ता जा रहा है| इसके लिए सीमा सुरक्षा बल के साथ डीआरडीओ और एनएसजी ‘ड्रोन’ विरोधी तकनीक विकसित करने की कोशिश कर रहे हैं| भारत के विज्ञानिकों पर हमारा पूरा विश्वास है और हम स्वदेशी ‘ड्रोन’ विरोधी यंत्रणा का निर्माण करने में सफल होंगे, यह भी निश्चित है’, ऐसा केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा|

वर्ष २०१४ से भारत सरकार ने सीमा सुरक्षित करने के लिए खास प्रधानता दी है| भारत की सीमा और वहां पर तैनात सैनिकों को कोई भी कम नहीं समझ सकेगा, इसका ध्यान सरकार ने रखा है| सीमा सुरक्षा बल में सैनिकों की कमी दूर करने के लिए ५० हज़ार सैनिकों की भर्ती की गई है| सरहदी इलाकों में निर्माण किए गए सड़कों के लिए उपलब्ध किया गया निधि बढ़ाकर रुपए ४४ हज़ार करोड़ किया गया’, इस ओर भी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शहा ने ध्यान आकर्षित किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published.