ब्रेक्झिट का सामना करने के लिए भारत सक्षम होने का केंद्रीय वित्तमंत्री का प्रतिपादन

Arun_jately

नई दिल्ली, दि. २४ (पीटीआय) – ‘ब्रेक्झिट’ के कारण निर्माण हुई अस्थिरता का सामना करने के लिए भारत सुसज्जित है, ऐसा यक़ीन केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने दिलाया। ‘भारत में राजनीतिक स्थिरता है और देशहित के लिए आवश्यक रहनेवाले निर्णय करने की क्षमता होनेवाली सरकार सत्ता में है, भारतीय अर्थव्यवस्था की क्षमता भी प्रचंड है’ ऐसा वित्तमंत्री जेटली ने आगे कहा।

किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए आवश्यक रहनेवाली विदेशी मुद्रा की राशि भारत के पास पर्याप्त मात्रा में है। ‘ब्रेक्झिट’ के भारतीय अर्थव्यवस्था पर होनेवाले परिणाम को कैसे कम कर सकते हैं, इसपर सरकार बारिक़ी से विचार कर रही है, ऐसा जेटली ने स्पष्ट किया। सरकार द्वारा आर्थिक सुधार की प्रक्रिया जारी की गयी होकर, ‘जीएसटी’ के साथ साथ अन्य आर्थिक सुधार विधेयकों को शीघ्र मंज़ुरी मिलने पर भारत के आर्थिक विकास की गति बढ़ेगी, ऐसा विश्वास जेटली ने जताया। उसी समय, अच्छे मान्सून का भी देश की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक परिणाम होगा, ऐसा जेटली ने आगे कहा।

वहीं, ‘ब्रेक्झिट’ के प्रभाव पर बारिक़ी से नज़र रखी जा रही है। किसी भी झटके से बाहर निकलने के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था सक्षम है, ऐसा विश्वास रिझर्व बँक के गवर्नर रघुराम राजन ने व्यक्त किया है।

रुपये के दामों में तथा पूँजी बाज़ारों में हालाँकि उतार-चढ़ाव दिखायी दे रहे हैं, मग़र फिर भी चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है। रुपये की तुलना में अन्य देशों की मुद्राओं में अधिक गिरावट आयी होने की बात राजन ने अधोरेखित की। इसी बीच, भारतीय  उद्योजकों ने भी ‘ब्रेक्झिट’ में से बाहर आने के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था सक्षम होने की प्रतिक्रिया दी है।

ब्रिटन में बड़े पैमाने पर भारत ने निवेश किया है। कई भारतीय कंपनियों के औद्योगिक प्रकल्प ब्रिटन में हैं। युरोपीय युनियन में से बाहर निकलने के ब्रिटन के निर्णय के कारण, भारतीय उद्योगों को नयीं योजनाएँ बनाकर उनपर अमल करना पड़ेगा, ऐसा भारतीय उद्योजकों का संगठन होनेवाले ‘आसोचाम’ के महासचिव डी. एस. रावत ने कहा है। दीर्घकालीन विचार करने पर ‘ब्रेक्झिट’ का भारत पर परिणाम नहीं होगा, ऐसा भी रावत ने कहा है। ‘सीआयआय’ के महानिदेशक चंद्रजित बॅनर्जी ने भी ऐसी ही प्रतिक्रिया दी होकर, भारत पर ‘ब्रेक्झिट’ के परिणाम थोड़े ही समय के लिए होंगे, ऐसा बॅनर्जी ने कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.