भारतीय प्रतिभाशाली और महत्वाकांक्षी हैं – रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन की सराहना

मास्को – भारतीय प्रतिभाशाली और महत्वाकांक्षी हैं, ऐसी सराहना रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने की हैं। भारतीय नागरिकों को विकास की प्रेरणा से बड़ी गति प्राप्त हुई है। लगभग डेढ़ अरब जनसंख्या के इस देश को प्राप्त हुई गति अगले समय मे चौकानेवाले परिणाम दिखाएगी, ऐसा विश्वास रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने व्यक्त किया हैं। हाल ही के दिनों में पुतिन ने भारत की स्वतंत्र विदेश नीति की सराहना की थी। ७ और ८ नवंबर को भारत के विदेश मंत्री रशिया का दौरा करेंगे। इससे पहले राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने भारत के बारे मे किया यह बयान बड़ी अहमियत रखता हैं।

रशिया में शुक्रवार को आयोजित ‘युनिटी डे’ के समारोह मे संबोधित करते हुए राष्ट्राध्यक्ष पुतिन बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने भारत का ज़िक्र करके भारतीय नागरिकों की खुले मन से सराहना की। भारतीय नागरिक प्रतिभाशाली और महत्वाकांक्षी होने की बात कहकर विकास की प्रेरणा की वजह से भारतीय नागरिकों को गति प्राप्त हुई हैं, यह दावा करके भारत की जनता आनेवाले समय में पूरे विश्व को चौकानेवाले परिणाम लेकर सामने आएगी, यह विश्वास भी रशिया के राष्ट्राध्यक्ष ने व्यक्त किया। पिछले हफ्ते गुरुवार को भी राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने भारत की स्वतंत्र विदेश नीति एवं भारत के नेतृत्व की सराहना की थी।

भारत के प्रधानमंत्री राष्ट्रहित के निर्णय करते हैं और उनकी विदेश नीति भी स्वतंत्र हैं। इस वजह से भारतीय जनता ड़टकर अपने नेतृत्व के पीछे खड़ी हैं। इस वजह से भारत को पूरे विश्व में सम्मान प्राप्त हो रहा हैं। ऐसें भारत के साथ रशिया के विशेष संबंध हैं। दोनों देशों ने एक-दूसरें को बड़ी ज़रूरत होने की स्थिति में हमेशा सहयोग किया हैं। दोनों देशों के ताल्लुकात अगले समय में भी ऐसें ही रहेंगे, यह हमें विश्वास हैं, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने कहा था। साथ ही ब्रिटिशों की कॉलोनी रहा भारत आज विकास के राजमार्ग पर आगे बढ़ रहा हैं, इसपर राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने ध्यान आकर्िषत किया। साथ ही रशिया यह भारत का समय की कसौटी पर कायम रहा सच्चा मित्रदेश हैं। भारत की विदेश नीति में रशिया का स्थान काफी बड़ा हैं, यह दावा राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने किया।

इसी बीच, भारत के विदेशमंत्री एस.जयशंकर ७ और ८ नवंबर को रशिया यात्रा करेंगे। यूक्रेन युद्ध अधिक विनाशकारी रूप प्राप्त कर रहा हैं और इस बीच वह कर रहें रशिया यात्रा बड़ी अहमियत रखती है। यूक्रेन युद्ध रोककर शांति स्थापित करने के लिए भारत अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं, ऐसा ऐलान विदेश मंत्री जयशंकर ने कई बार किया था। इस पृष्ठभूमि पर विदेश मंत्री का यह रशिया दौरा बड़ी अहमियत रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.