तनाव के बाद ईरान-अफ़गानिस्तान सरहद बंद

तेहरान/काबुल – ईरान के सैनिक और तालिबान के बीच ईरान-अफगानिस्तान की सीमा पर हुई मुठभेड़ के बाद ईरान-अफ़गानिस्तान सीमा कुछ समय के लिए बंद कर दी गई है। तालिबान अवैध तरीके से हमारी सीमा में सड़क का निर्माण कर रहा है, यह आरोप ईरान ने लगाया है। इसके बाद ईरान ने अफ़गानिस्तान के हेरात प्रांत से जुड़ी मुख्य सीमा बंद कर दी। अफ़गानिस्तान के पश्‍चिमी ओर स्थित हेरात प्रांत में इस्लामकाला ज़िले में तालिबान ने सड़क निर्माण शुरू किया है।

तालिबान का यह निर्माण कार्य ईरान की अंतरराष्ट्रीय सीमा का उल्लंघन कर रहा है, यह आरोप अफ़गानिस्तान के मुद्दे से संबंधित ईरान के विशेष प्रतिनिधि हसन काझेमी कौमी ने लगाया। इसी बीच, तालिबान का स्थानीय कमांडर मौलवी हुमायु हेमात ने ईरान पर ही उल्टा आरोप लगाया। ईरान के सीमा सुरक्षा सैनिकों ने अफ़गानिस्तान की सीमा में घुसपैंठ की, यह आरोप तालिबानी कमांडर ने लगाया है। तालिबान ने ईरान के सैनिकों को हिरासत में लेने की खबरें भी प्राप्त हुई थीं। इसके बाद ईरान-अफ़गानिस्तान सीमा पर कुछ समय के लिए तनाव बना था।

पिछले अगस्त महीने में तालिबान ने अफ़गानिस्तान पर कब्ज़ा करने के बाद दोनों देशों की सीमा पर दूसरी बार तनाव निर्माण हुआ है। इसमें भी पिछले महीने से ईरान और तालिबान की हुकूमत के बीच अनबन बढ़ रही है। तालिबान के डर से ईरान पहुँचे अफ़गान नागरिकों को, ईरान के रिवोल्युशनरी गार्डस्‌ तालिबान विरोधी कार्रवाई के लिए तैयार कर रहे हैं, ऐसें दावे हो रहे हैं। इसके अलावा अफ़गान शरणार्थियों पर ईरान अत्याचार कर रहा है, ऐसीं खबरें भी सामने आयी थीं। कुछ दिन पहले ही अफ़गानिस्तान में स्थित ईरान के दूतावास के सामने तीव्र प्रदर्शन हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.