राष्ट्राध्यक्ष बायडेन की सरकार बनने के बाद ईरान ने अमरिकी सैनिकों पर ८३ हमले किए – अमरिकी रक्षा मंत्री की कबुली

वॉशिंग्टन – ज्यो बायडेन ने अमरीका की बागड़ोर संभालने के बाद पिछले दो सालों में ईरान और ईरान से जुड़ी आतंकी संगठनों ने अमरिकी सैनिकों पर कुल ८३ बार हमले किए हैं। इसके विरोध में अमरीका ने ईरा को सीर्फ चार बार प्रत्युत्तर दिया है, ऐसी कबुली अमरिकी रक्षा मंत्री लॉईड ऑस्टिन ने दी। इस वजह से बायडेन प्रशासन ईरान के विरोध में नरम भूमिका अपना रहा हैं, विरोधियों द्वारा लगाए जा रहे इन आरोपों को समर्थन प्राप्त हो रहा है। इसके बावजूद बायडेन प्रशासन ईरान के खिलाफ आक्रामक भूमिका अपनाने के लिए तैयार ना होने की बात कुछ दिन पहले ही सामने आयी थी। 

८३ हमलेअमरिकी सिनेट के आर्म्ड सर्विसेस कमिटी के अध्यक्ष टॉम कॉटन के सामने हुई सुनवाई के दौरान बोलते हुए रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने अमरिकी सैनिकों पर ईरान के हमले बढ़ने की बात स्वीकारी। इराक और सीरिया में स्थित ईरान और ईरान से जुड़ी आतंकी संगठनों ने अमरिकी सैनिकों पर ८३ बार हमले किए। बायडेन ने राष्ट्राध्यक्ष पद की बागड़ोर संभालने के बाद पिछले २६ महीनों में किए गए इन हमलों में कोई भी अमरिकी हताहत नहीं हुआ है। लेकिन, ईरान के इन हमलों पर बायडेन प्रशासन ने प्रत्युत्तर भी नहीं दिया है, यह ऑस्टिन ने कबुल किया। साथ ही चार बार दिए प्रत्युत्तर के दौरान ईरान का ज्यादा नुकसान नहीं हो सका, यह भी ऑस्टिन ने कहा।

८३ हमलेअमरिकी सैनिक मारे नहीं जाते, तबतक क्या हम ईरान को जवाब नहीं देंगे, ऐसा तीखा सवाल सिनेटर कॉटन ने किया। बायडेन प्रशासन की इसी भुमिका की वजह से बेफिक्र हुए ईरान के अमरिकी सैनिकों पर हो रहे हमलों की संख्या बढ़ी है, इसपर कॉटन ने ध्यान आकर्षित किया। बायडेन प्रशासन से पहले ईरान और ईरान से जुड़े आतंकवादियों ने अमरिकी सैनिकों पर कितने बार हमले किए, इसका ब्योरा भी रक्षा मंत्री या सेंटकॉम के पास ना होने की गंभीर बात भी इस दौरान स्पष्ट हुई। इससे अमरिकी रक्षा मंत्रालय ईरान को लेकर अधिक ही नरम नीति अपना रहा हैं, ऐसा बयान कॉटन ने किया।

इसी बीच, बायडेन प्रशासन ने ईरान को लेकर दिखाई इस भूमिका पर अमरीका के पूर्व सेना अधिकारी एवं सैन्य विश्लेषक आलोचना कर रहे हैं। २६ महीनों में ८३ हमले यानी ईरान एक महीने में अमरिकी सैनिकों को तीन बार लक्ष्य कर रहा हैं। इससे इराक-सीरिया में तैनात अमरिकी सैनिकों की सुरक्षा के लिए बना खतरा अधिक बढ़ने का दावा सेवानिवृत्त सेना अधिकारी एवं विश्लेषक कर रहे हैं। 

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.