ईरान के ‘कंटेनर’ जहाज़ पर इस्रायल ने हमला किया – ईरान का आरोप

तेहरान – भूमध्य समुद्री क्षेत्र में बीते हफ्ते ईरान के मालवाहक जहाज़ पर हुए विस्फोट के पीछे इस्रायल का हाथ होने का आरोप ईरान ने किया हैं। इस घटना का भौगोलिक स्थान देखें तो यह हमला इस्रायल ने ही किया होगा, ऐसा बयान ईरान की जाँच कमिटी के एक अफसर ने किया है। दो दिन पहले तक इस हमले को लेकर ईरान ने एक शब्द भी बयान नहीं किया था। लेकिन, अमरिकी अखबार में प्रसिद्ध हुई खबर के बाद ईरान ने बयानबाज़ी शुरू की है और यह देश अब सीधे इस्रायल पर आरोप करने लगा है। इस बदलाव की ओर इस्रायली माध्यम ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

container-ship-blast-israelबुधवार के दिन भूमध्य समुद्र में सफर कर रहे ईरान के मालवाहक जहाज़ पर आग लगने की घटना हुई थी। ‘शहर-ए-कोर्द’ नामक इस जहाज़ पर एक कंटेनर में विस्फोट होने के बाद यह आग भड़की थी। इस विस्फोट में जीवित नुकसान नहीं हुआ। लेकिन, इस जहाज़ की मालिकाना कंपनी के प्रवक्ता ने इस घटना को आतंकी हमला बताया है। इस घटना के बाद ईरान ने वर्णित घटना की जाँच करने के लिए अपना दल रवाना किया था। इस दल के एक सदस्य ने ईरानी वृत्तसंस्था से साझा की हुई जानकारी में ऐसा कहा गया है कि, हवाई हमले के कारण इस जहाज़ पर विस्फोट हुआ।

‘जिस समुद्री सीमा में इस जहाज़ पर विस्फोट हुआ इस जगह का भौगोलिक स्थान देखें तो इस आतंकी हमले के लिए इस्रायल ही ज़िम्मेदार है’, यह आरोप भी वर्णित अधिकारी ने किया। ईरान के समाचार चैनलों ने संबंधित अधिकारी ने किए आरोपों को अहमियत दी है।

container-ship-blast-israelइसी बीच अपने इस जहाज़ पर हुआ यह हमला अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन होने की आलोचना विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद खतिबज़ादेह ने की। इस हमले के लिए ज़िम्मेदार लोगों की तलाश करके उन पर कार्रवाई की जाएगी, यह बयान भी खतिबज़ादेह ने किया।

बीते महीने में ओमान की खाड़ी में इस्रायल के ‘हेलियॉस रे’ नामक मालवाहक जहाज़ पर रहस्यमय विस्फोट हुआ था। इस विस्फोट के लिए ईरान ज़िम्मेदार होने का आरोप इस्रायल ने लगाया था। इस वजह से ईरान के मालवाहक जहाज़ पर हमला करके इस्रायल ने ‘हेलियॉस रे’ पर हुए हमले का प्रतिशोध किया है, यह दावा अंतरराष्ट्रीय माध्यम कर रहे हैं। लेकिन, इस्रायल ने यह आरोप ठुकराए हैं।

container-ship-blast-israelइसी बीच इस्रायल पर आरोप कर रहे ईरान के इस दावे पर इस्रायल के नामांकित माध्यमों ने अंतरराष्ट्रीय माध्यमों का ध्यान अजब संयोग की ओर आकर्षित किया है। बीते बुधवार के दिन ईरान के मालवाहक जहाज़ पर आग भड़की थी। ईरान ने इस घटना पर बयान करना टाल दिया था। साथ ही इस घटना पर खुलेआम आरोप करने से भी ईरान दूर रहा था।

लेकिन, अमरीका के शीर्ष अखबार ने वर्ष २०१९ से इस्रायल ने ईरान के जहाज़ों पर १२ बार किए हमलों की जानकारी देनेवाली खबर प्रसिद्ध की। इसके दूसरे ही दिन ईरान ने भूमध्य समुद्र में अपने जहाज़ पर भड़की आग के लिए इस्रायल ही ज़िम्मेदार होने का आरोप लगाया। यह चौकानेवाला संयोग है, ऐसी फटकार भी इस्रायली माध्यम लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.