‘इस्रायल’ अरब देशों का सबसे बड़ा शत्रु है – ईरान का सौदी को इशारा

israel-islam-enemy-2तेहरान – ‘इस्लामी और अरब देशों का सबसे बड़ा शत्रु इस्रायल है और यह बात कोई भी ना भुले’, यह दावा ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा काऊन्सिल के प्रमुख अली शामखानी ने किया| कुछ घंटे पहले सौदी अरब के क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान ने बयान किया है कि, इस्रायल भविष्य में सौदी का सहयोगी बन सकता है| इस पर ईरान ने यह बयान किया है|

israel-islam-enemy-1सौदी के क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान ने अमरिकी पत्रिका से बातचीत करते समय इस्रायल भविष्य में सौदी का सहयोगी  बनेगा, यह बयान करके ध्यान आकर्षित किया| इसके अलावा, सौदी और इस्रायल समान हित के लिए एकसाथ काम कर सकते हैं, यह भी क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद ने कहा| इसके बाद ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा काऊन्सिल के प्रमुख अली शामखानी का यह इशारा सामने आया है|

‘इराक की मध्यस्थता से सौदी अरब के साथ जारी चर्चा में ईरान शामिल हुआ है और सौदी से सहयोग स्थापित करने की कोशिश भी ईरान कर रहा है| इसी दौरान इस्रायल इस्लामी और अरब विश्‍व का शत्रु है, यह हमें भूलना नहीं चाहिये’, ऐसा बयान शामखानी ने सोशल मीडिया पर किया| ईरान के वरिष्ठ अधिकारी ने सीधे नाम लिए बिना सौदी के क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान को यह इशारा दिया है, यह दावा ईरान के माध्यम कर रहे हैं| 

Leave a Reply

Your email address will not be published.