इस्रायल ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बड़ा नुकसान पहुँचा सकता है – इस्रायल के रक्षामंत्री की चेतावनी

जेरूसलम – ईरान सिर्फ इस्रायल की निजी समस्या नहीं है बल्कि, पूरे विश्व की समस्या है। ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बड़ा नुकसान पहुँचाने की क्षमता इस्रायल रखता है, ऐसी चेतावनी इस्रायल के रक्षामंत्री बेनी गांत्ज़ ने दी। यदि साल २०१५ का परमाणु समझौता पुनर्जीवित किया गया तो ईरान के परमाणु कार्यक्रम की गति सिर्फ धीमी होगी, ऐसा कहकर गांत्ज़ ने बायडेन प्रशासन के दावों की हवा निकाल दी।

परमाणु कार्यक्रमवियना और बाद में दोहा में बातचीत असफल होने के बावजूद अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ईरान के परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे का बातचीत द्वारा हल निकालने पर कायम हैं। बीते हफ्ते इसस्राल की यात्रा के दौरान राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने यह ऐलान किया था। इस पर स्थानीय समाचार चैनल से बातचीत करते समय इस्रायल के रक्षामंत्री गांत्ज़ ने इस परमाणु समझौते पर इस्रायल असंतुष्ट होने का बयान किया। साथ ही परमाणु समझौते की वजह से ईरान के परमाणु कार्यक्रम की गति सिर्फ धीमी होगी, ईरान को परमाणु बम बनाने से रोका नहीं जा सकेगा, यह गांत्ज़ ने स्पष्ट किया।

ईरान का परमाणु कार्यक्रम धीमा करने की एवं उसे बड़ा नुकसान पहुँचाने की क्षमता इस्रायल में है, ऐसी चेतावनी गांत्ज़ ने दी। इस्रायल ने पहले भी ईरान के परमाणु प्रकल्प पर हमला करने का इशारा दिया था। इस्रायल के रक्षाबलप्रमुख लेफ्टनंट जनरल कोशावी ने ईरान के परमाणु प्रकल्पों पर हमले करने के लिए तैयार रहने की सूचना इस्रायली सेना को दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.