इस्रायल को ईरान पर कार्रवाई करने की पूरी आज़ादी है – इस्रायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट

israel-iran-action-bennett-1जेरूसलम – ‘वियना के परमाणु समझौते की वजह से इस क्षेत्र में स्थिरता निर्माण होगी, यह विश्‍वास कोई रखता है तो वह बिल्कुल गलत है। परमाणु समझौते की वजह से ईरान की आक्रामकता बढ़ेगी। ऐसे में परमाणु समझौता हो या नहीं, ईरान पर कार्यवाही करने की पुरी आज़ादी इस्रायल को है’, यह इशारा इस्रायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने दिया। साथ ही ईरान पर लगाए गए प्रतिबंध हटाने के लिए तैयार हुए अमेरीका के बायडेन प्रशासन पर भी इस्रायल के प्रधानमंत्री ने आलोचना की।

पिछले हफ्ते अमरीका के बायडेन प्रशासन ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर लगाए गए कुछ प्रतिबंध हटाने का निर्णय किया। वियना में रुकी हुई ईरान के परमाणु समझौते की चर्चा आगे बढ़ाने के लिए यह निर्णय करने का ऐलान बायडेन प्रशासन ने किया। लेकिन, बायडेन प्रशासन एवं शासक डेमोक्रैट पार्टी के ही कुछ सिनेटर्स ने इस पर सवाल उठाए थे।

israel-iran-action-bennett-2पिछले साल से परमाणु समझौते की बातचीत आड में ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम की गति बढ़ाई है। इसके बावजूद बायडेन प्रशासन वर्ष २०१५ के ओबामा प्रशासन के कार्यकाल में किया गया परमाणु समझौता पुनर्जीवित करने के लिए ईरान को प्रतिबंधों से सहुलियत दे रहा है, ऐसी आलोचना अमेरीका में होने लगी है।

बायडेन प्रशासन के इस ऐलान के बाद मंगलवार से वियना में अब तक रुकी हुई चर्चा नए से शुरू हो रही है। इस्रायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने रविवार को हुई कैबिनेट बैठक के बाद बायडेन प्रशासन के निर्णय पर फटकार लगाई। प्रतिबंध हटाने के बाद या परमाणु समझौते की वजह से इस क्षेत्र में स्थिरता निर्माण होगी, इस गलतफहमी में ना रहें, इन शब्दों में प्रधानमंत्री बेनेट ने बायडेन प्रशासन को लक्ष्य किया।

ईरान से जुड़े हौथी विद्रोहियों ने यूएई की राजधानी अबु धाबी और दुबई पर किए बैलेस्टिक मिसाइल हमलों की ओर इस्रायल के प्रधानमंत्री ने ध्यान आकर्षित किया। इसके साथ ही वियना की बैठक में पश्‍चिमी देशों ने ईरान के साथ परमाणु समझौता करने के बाद भी इस्रायल की भूमिका में बदलाव नहीं आएगा, यह प्रधानमंत्री बेनेट ने स्पष्ट किया। ईरान को परमाणु बम का निर्माण करने से रोकना इस्रायल का अधिकार है और इस कार्यवाही से इस्रायल को कोई भी रोक नहीं सकता, यह संकेत भी इस्रायली प्रधानमंत्री ने दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.