गाजा पर हुए हमलों की वजह से इस्रायल विश्व का समर्थन खो रहा है – अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष बायडेन का इशारा

तेल अवीव – गाजा पर हमले करने की वजह से इस्रायल विश्व का समर्थन खो रहा हैं, ऐसा इशारा अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने दिया है। इसी बीच इस्रायल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने यह विश्वास व्यक्त किया है कि, विश्व के समर्थन से या समर्थन के बिना भी इस्रायल हमास विरोधी युद्ध जारी रखेगा। अमेरिका और इस्रायल के बीच बने मतभेद अब तीव्रता से सामने आने लगे हैं और इसी दौरान इस्रायल की सेना ने गाजा में हमास के मुख्य ठिकानों पर अब तक का सबसे जोरदार हमला किया है। गाजा सिटी के शजाया में शुरू मुठभेड़ के दौरान इस्रायील सेना के दो कमांडर सहित दस सैनिक मारे गए हैं और ३५० आतंकवादियों के मारे जाने की जानकारी इस्रायली रक्षाबलों ने साझा की है।

गाजा सिटी में हमास के प्रमुख ठिकानों पर इस्रायली सेना ने धांवा बोला है। वहां के इमारतों में इस्रायली सैनिक और हमास के आतंकवादियों के बीच घनघोर संघर्ष शुरू हैं, ऐसी जानकारी इस्रायली रक्षाबलों के प्रवक्ता लेफ्टनंट कर्नल रिचर्ड हेच्‌ ने साझा की। गाजा पर हुए हमलों की वजह से इस्रायल विश्व का समर्थन खो रहा है - अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष बायडेन का इशारासाथ ही गाजा में घुसकर इस्रायली सेना ने कार्रवाई शुरू करने के बाद इतनी बड़ी तीव्रता का संघर्ष पहली बार हुआ रहा हैं, यह कबुली भी लेफ्टनंट कर्नल हेच्‌ ने दी। इस संघर्ष में इस्रायली सेना के दो कमांडर सहित दस सैनिक मारे गए हैं। वहां हुए संघर्ष में इस्रालयी सेना ने लगभग ३५० आतंकवादियों को ढ़ेर करने की जानकारी साझा हो रही है।

इस बीच गाजा के खान युनूस शहर पर इस्रायली रक्षाबलों ने हवाई हमले शुरू किए हैं। इस्रायल के टैंक और सेना के वाहन खान युनूस में घुसकर कार्रवाई करने की तैयारी में होने की बात कही जा रही है। जबालिया, शुजाया में इस्रायली सेना काफी गहराई तक पहुंची हैं और अब खान युनूस के केंद्र में पहुंचकर कार्रवाई करने की तैयारी इस्रायली सेना ने रखी होने की जानकारी रक्षाबल के अधिकारी ने प्रदान की। इस्रायल के हमलों की तीव्रता काफी हद तक बढ़ रही हैं और ऐसे में अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने फिर से इस्रायल की आलोचना की है।

गाजा पर हमले करके इस्रायल विश्व का समर्थन खो रहा हैं, ऐसा बयान राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने किया है। साथ ही पैलेस्टिन को स्वतंत्र देश के तौर पर स्वीकृति प्रदान करके द्विराष्ट्रवाद का विकल्प स्वीकारने के लिए इस्रायल तैयार नहीं हैं, यह आरोप भी अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष ने लगाया। लेकिन, इस्रायल को मंजूर ना होने के बावजूद पैलेस्टिन को देश के तौर पर स्वीकृति प्रदान करना ही इस समस्या का हल होने का दावा अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष ने किया है।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन गुरुवार को इस्रायल का दौरा करेंगे और इस दौरान गाजा में शुरू हमलों के मुद्दे पर चर्चा करेंगे, ऐसी जानकारी प्रदान की जा रही है। संयुक्त राष्ट्र संघ में पारित हुए समझौते के अनुसार इस्रायल को गाजा पर हमले करना कुछ समय के लिए बंद करना होगा, ऐसी मांग जेक सुलिवन रखेंगे, ऐसी चर्चा है। उससे पहले अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष ने इस्रायल विश्व का समर्थन खो रहा है, ऐसा इशारा देना ध्यान खींच रहा है। लेकिन, विश्व के समर्थन से या समर्थन के बिना इस्रायल हमास पर कार्रवाई जारी रखेगा, ऐसा इस्रायल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने स्पष्ट किया है। मानवीय युद्ध विराम करके इस्रायल गाजा की जनता को दिलासा दे, ऐसी मांग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही है। लेकिन, मौजूदा दौर में युद्ध विराम यानी हमास के आतंकवादियों के लिए अच्छा दान साबित होगा, यह अहसास भी इस्रायली विदेश मंत्री ने कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.