इस्रायल यूक्रैन को रक्षा सामान प्रदान करेगा – रशिया ने इस्रायल को प्रत्युत्तर देने का दिया इशारा

जेरूसलम – पिछले दो महीनों से रशिया और यूक्रैन में हो रहें युद्ध में इस्रायल ने तटस्थ भूमिका अपनाई थी| लेकिन, जल्द ही यूक्रैन को रक्षा सामान प्रदान करेंगे, ऐसा इस्रायल के रक्षामंत्री बेनी गांत्ज़ ने ऐलान किया| इससे पहले ही यूक्रैनी सेना से इस्रायली हथियारों का भंड़ार बरामद होने की जानकारी सामने आयी थी| ऐसी स्थिति में इस्रायली रक्षामंत्री ने किए ऐलान पर रशिया ने चिंता जताई हैं| इस्रायल ने यूक्रैन की सेना को हथियारों से सज्जित किया तो इसपर उचित प्रत्युत्तर मिलेगा, यह इशारा रशिया ने दिया हैं|

इस्रायल के रक्षामंत्री बेनी गांत्ज़ और यूक्रैन के रक्षामंत्री एलेक्सी रेझ्नीकोव की दो दिन पहले फोन पर चर्चा हुई| इस दौरान यूक्रैन के रक्षामंत्री ने इस्रायल से सैन्य सहायता की मॉंग की थी| इसके बाद इस्रायल के रक्षामंत्री ने यूक्रैन को रक्षा सामान प्रदान करने का ऐलान किया| इसमें बुलेटप्रूफ जैकेटस् और हेल्मेट का समावेश हैं| यह रक्षा सामान यूक्रैन की सेना के लिए नहीं बल्कि नागरी इस्तेमाल के लिए प्रदान होगा, ऐसा इस्रायली रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया|

लेकिन, इस्रायल के इस बयान ने रशिया को संतोष नही दिया हैं| इस्रायल अब इस युद्धपर अपनाई तटस्थता की भूमिका से पीछे हटा हैं, ऐसी आलोचना रशिया में जोर पकड़ रही हैं| इस्रायल में रशियन राजदूत एनातोली विक्टोरोव ने स्थानिय समाचार चैनल से बोलते हुए इस्रायली रक्षामंत्री के ऐलान पर प्रतिक्रिया बयान की| ‘इस्रायल ने यूक्रैन के लिए किए ऐलान की ओर रशिया सावधानी से देख रही हैं| आवश्यकता के अनुसार रशिया इसपर प्रत्युत्तर देगी’, ऐसा इशारा रशियन राजदूत विक्टोरोव ने दिया|

रशिया और यूक्रैन युद्ध शुरू होने के साथ ही अलग अलग अंतरराष्ट्रीय बैठक के दौरान इस्रायल ने तटस्थ भूमिका अपनायी थी| इस्रायल ने यूक्रैन को हथियारों की आपूर्ति करें, यह मॉंग अमरीका और यूरोपिय देशों ने इस्रायल से की थी| यूक्रैन ने भी इस्रायल से आयर्न डोम हवाई सुरक्षा यंत्रणा की मॉंग की थी| लेकिन, इस्रायल ने यूक्रैन को स्पष्ट शब्दों में इन्कार किया था| इस्रायल की यह भूमिका रशिया का समर्थन करनेवाली हैं, ऐसा आरोप अमरीका और यूरोप के माध्यमों ने लगाया था|

लेकिन, इस्रायल के रक्षामंत्री बेनी गांत्ज़ ने यूक्रैन को सैन्य सहायता प्रदान करने का ऐलान करने के बाद इस्रायल की भूमिका में बदलाव होने की चर्चा इस्रायली माध्यमों में शुरू हुई हैं| साथ ही इस्रायली रक्षा सामान यूक्रैन की सेना के नाज़ी समर्थकों तक पहुँच रहा हैं, ऐसी खबरें सामने आ रही हैं| इस्रायल एवं सिंगापूर और जर्मन कंपनी ने तैयार किया ‘मैटाडोर’ रॉकेटस् यूक्रैन की सेना की अज़ोव बटालियन के सैनिकों के पास होने की बात स्पष्ट हुई हैं|

अज़ोव बटालियन यूक्रैन की सेना के नाज़ी समर्थक एवं मानव अधिकारों के उल्लंघन करनेवाले गुट के तौर पर पहचाना जाता हैं| इस गुट के सदस्य यूक्रैन के जेल में थे| उनके खिलाफ अत्याचार के गंभीर आरोप हैं| लेकिन, युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रैन ने अपने बंदियों को हथियारों से सज्जित करके रशियन सेना के खिलाफ युद्ध में उतारा था| इस तरह से अज़ोव बटालियन नामक नाज़ी विचारधारा का गुट यूक्रैन के लिए लड़ता दिख रहा हैं|

इस अज़ोव बटालियन इस्रायली मैटोडोर रॉकेटस् की सहायता से रशियन टैंक नष्ट किए थे, इसकी याद इस्रायली माध्यम बयान कर रहे हैं| ऐसी स्थिति में इस्रायल ने यूक्रैन को हथियार प्रदान किए तो इसपर रशिया की तीव्र प्रतिक्रिया प्राप्त हो सकती हैं| इसका इस्रायल और रशिया के ताल्लुकात पर असर हो सकता हैं, इस ओर इस्रायली माध्यम ध्यान आकर्षित कर रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.