रेड सी’ क्षेत्र में इस्रायली जहाज प्रमुख लक्ष्य रहेंगे – येमन की हौथियों ने इस्रायल को धमकाया

सना – इस्रायल के ‘गैलेक्सी लिडर’ नामक जहाज का अपहरण पुरी तरह से कानूनन था और रेड से के क्षेत्र में इस्रायली जहाज आगे भी प्रमुख लक्ष्य रहेंगे, ऐसी धमकी येमन के हौथी आतंकवादियों ने दी है। गैलेक्सी लिडर का अपहरण तो सिर्फ शुरुआत हैं और आगे ऐसी कई गतिविधियां की जाएगी, ऐसा हौथी के प्रमुख कमांडर ने धमकाया है। रेड सी में इस जहाज के हुए अपहरण और बाद में हौथी ने ऐसे धमकाने की वजह से इस समुद्रीय क्षेत्र में यातायात की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। ईरान से जुड़ी आतंकवादी संगठन ने किए इस हमले की वजह से विश्व में समुद्री यातायात को खतरा निर्माण हुआ है, ऐसा दावा अंतरराष्ट्रीय विश्लेषक कर रहे हैं।

रेड सी’ क्षेत्र में इस्रायली जहाज प्रमुख लक्ष्य रहेंगे - येमन की हौथियों ने इस्रायल को धमकायापिछले हफ्ते तुर्की से भारत पहुंचने के लिए निकले इस ‘गैलेक्सी लिडर’ जहाज का रेड सी से अपहरण किया गया। येमन स्थित ईरान से जुड़ी आतंकी संगठन हौथी ने इसकी ज़िम्मेदारी स्वीकारी है। साथ ही हमने इस्रायली जहाज का अपहरण करने का दावा भी भी किया। इसपर यह जहाज हमारा नहीं हैं, ऐसा इस्रायली यंत्रणा ने स्पष्ट किया है। लेकिन, इस्रायली उद्यमी इस जहाज का मालिकाना हक रखता है। इस वजह से इस जहाज का अपहरण इस्रायल के साथ पश्चिमी देशों के लिए भी खतरे की घंटी साबित हो रही है।

रेड सी’ क्षेत्र में इस्रायली जहाज प्रमुख लक्ष्य रहेंगे - येमन की हौथियों ने इस्रायल को धमकायाइसी बीच हौथी ने सोमवार को इस जहाज के अपहरण का वीडियो जारी किया। इसमें हौथी के आतंकवादी हेलीकॉप्टर से उतरकर जहाज़ पर कब्ज़ा करते दिख रहे हैं। हौथी के आतंकवादियों ने इस जहाज़ के २५ विदेशी नागरिकों का भी अपहरण करने की जानकारी इससे स्पष्ट हो रही है। हौथी आतंकवादियों ने जहाज़ का अपहरण किया हो तो भी इसके पीछे ईरान ही है, ऐसा आरोप इस्रायल ने लगाया था। ईरान ने इस्रायल के इस आरोप को ठुकराया था। इस बीच, हौथी ने पैलेस्टिनी भाईयों के समर्थन में इस कार्रवाई को अंजाम देने का बयान करके इससे ईरान का कोई ताल्लुकात न होने का बयान किया है। साथ ही इस्रायल का विनाश हो, अमेरिका का विनाश हो, ज्यूधर्मियों का विनाश हो, ऐसे नारे भी हौथियों ने लगाए।

रेड सी’ क्षेत्र में इस्रायली जहाज प्रमुख लक्ष्य रहेंगे - येमन की हौथियों ने इस्रायल को धमकायालेकिन, अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में हेलीकॉप्टर की सहायता से मालवाहक जहाज का अपहरण करने की तकनीक इससे पहले ईरान ने इस्तेमाल की थी, इसपर विश्लेषक ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। होर्मुझ की खाड़ी में ईरान के रिवोल्युशनरी गार्डस्‌ के सैनिकों ने इस तरह से विदेशी जहाज़ का अपहरण किया था। ऐसे में येमन के आतंकवादी हौथियों ने इस जहाज़ का अपहरण करने के लिए ईरान की पद्धती अपनाने की बात स्पष्ट होने का दावा इस्रायली विश्लेषक कर रहे हैं। इस वजह से रेड सी में किए गए इस अपहरण के पीछे ईरान होने की संभावना से इनकार नहीं कर सकते, ऐसा इन विश्लेषकों का कहना हैं।

रेड सी के क्षेत्र में हुए इस अपहरण की वजह से अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में यातायात कर रही कंपनियों की चिंता बढ़ी है। मालवाहक जहाज़ों पर क्या इस्रायल के मालिकाना अधिकार है, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही रेड सी का क्षेत्र भी पर्शियन खाड़ी की तरह विदेशी जहाज़ों की यातायात के लिए खतरनाक बना है, ऐसा अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों का कहन है। इससे पहले ईरान की समुद्री गतिविधियों के कारण पर्शियन खाड़ी में विदेशी जहाजों की सुरक्षा के लिए पश्चिमी देशों ने अपने विध्वंसक तैनात किए हैं। इस्रायल-हमास युद्ध छिड़ने के साथ ही रेड सी के क्षेत्र में भी अमेरिका और इस्रायल के विध्वंसक गश्त लगा रहे हैं। इसके बावजूद हौथी ने गैलेक्सी लिडर जहाज का अपहरण करने से इस समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.