ताइवान क्षेत्र में चीन की गतिविधियॉं यानी पूर्वाभ्यास – अमरिकी रक्षामंत्री का दावा

वॉशिंग्टन/ताइपे – चीन के लड़ाकू विमानों की ताइवान की सीमा में जारी गतिविधियॉं भविष्य के अभियान का पूर्वाभ्यास हो सकता है, यह दावा अमरिकी रक्षामंत्री लॉईड ऑस्टिन ने किया| तो, अमरीका के वरिष्ठ अधिकारी एवं सांसदों ने ताइवान के मुद्दे को लेकर अमरीका-चीन का संघर्ष छिड़ने पर अमरीका पर चीन बड़े सायबर हमले करेगा, यह ड़र व्यक्त किया है| इसी बीच, अमरीका के विदेशमंत्री एंथनी ब्लिंकन ने ताइवान के मुद्दे पर चीन को इशारा दिया है और हमले की कोशिश करने पर इसके गंभीर परिणाम होंगे, यह चेतावनी भी दी है|

अमरिकी रक्षामंत्रीबीते वर्ष से चीन के विमानों ने ताइवान की सीमा में घुसपैठ काफी हद तक बढ़ाई है| अक्तुबर के पहले सप्ताह के दौरान ही चीन के डेढ़ सौ से अधिक विमानों ने ताइवान की सीमा में घुसपैठ की थी| साथ ही बीते हफ्ते ४० से अधिक चीनी विमान ताइवान की सीमा में घुसपैठ करते देखे गए थे| चीन की ‘पीपल्स लिबरेशन आर्मी’ की यह घुसपैठ ‘ग्रे ज़ोन वॉरफेअर’ का हिस्सा है| लेकिन, बीते कुछ महीनों में चीन का नेतृत्व एवं प्रसारमाध्यम ताइवान को आक्रामक शब्दों में युद्ध की धमकियॉं दे रहे हैं| चीन के सरकारी मुखपत्र ‘ग्लोबल टाईम्स’ ने एक लेख में चीन की वायु सेना ने ताइवान की सीमा का अच्छा अध्ययन किया है और हमले के दौरान इससे लाभ होगा, यह दावा भी किया था|

अमरिकी रक्षामंत्रीचीन की इस आक्रामकता का मुद्दा उठाकर अमरिकी रक्षामंत्री से सवाल किया गया था| ‘इस मुद्दे पर हम बेवजह अनुमान नहीं लगाएंगे| लेकिन, चीन की क्षमताओं पर गौर करें तो वह ताइवान के क्षेत्र में रिहर्सल कर रहा है, यह कहना वाजिब होगा’, ऐसा ऑस्टिन ने जवाब में कहा| इस दौरान उन्होंने अमरीका पैसिफिक क्षेत्र की सत्ता होने का बयान करके एकाधिकारशाही चीन का हो रहे उदय पर अमरीका की सबसे बड़ी चुनौती होने का दावा भी किया|

‘रिगल नैशनल डिफेन्स फोरम’ नामक अध्ययन मंड़ल के समारोह के लिए उपस्थित अमरीका के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं सांसदों ने चीन के सायबर हमलों का मुद्दा उठाया| ताइवान के मुद्दे को लेकर अमरीका-चीन के बीच संघर्ष हुआ तो चीन अमरिकी यंत्रणाओं को कमज़ोर करनेवाले हमले कर सकता है, यह इशारा आर्मी सेक्रेटरी क्रिस्तिन वॉरमुथ ने दिया| अमरीका के वरिष्ठ सिनेटर जैक रीड ने भी इसकी पुष्टी करके आरक्षित दल और आपूर्ति को लक्ष्य करने की मंशा से सायबर हमले हो सकते हैं|

इसी बीच अमरीका के विदेशमंत्री ब्लिंकन ने ताइवान के मुद्दे पर चीन को चेतावनी दी है| ताइवान पर हमला करने से पहले चीन के नेता उचित विचार करेंगे, यह उम्मीद है| चीन ने ऐसी कोशिश भी की तो कई लोगों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे और वह किसी के लिए भी फायदेमंद नहीं होगा’, यह इशारा विदेशमंत्री ब्लिंकन ने किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published.