‘सोवियत’ देशों को सदस्यता प्रदान करने से नाटो दूर रहे – रशिया की आक्रामकता

मास्को/वॉशिंग्टन – पिछली सदी के ‘सोवियत युनियन’ का हिस्सा रहे देशों को सदस्य बनाने से नाटो दूर रहे, ऐसी आक्रामक मॉंग रशिया ने सरेआम की है| साथ ही पूर्व और मध्य यूरोप की सेना तैनाती पीछे हटाना और रशियन सीमा के करीबी इलाके में जारी युद्धाभ्यास बंद करने जैसी मॉंगें भी रशिया के प्रस्ताव में दर्ज़ है| यूरोप का तनाव कम करने के लिए रशिया ने पश्‍चिमी देशों के साथ ‘सिक्युरिटी पैक्ट’ करने की तैयारी की है और इसी में इन मॉंगों का समावेश किया गया है| नाटो और अमरीका ने इन मॉंगों को ठुकराया है, फिर भी रशिया के साथ चर्चा करने के लिए तैयार होने के संकेत अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने दिए है|

पश्‍चिमी देशों के सामने रखे प्रस्ताव के मुद्दे रशिया ने शुक्रवार को सार्वजनिक किए| इसमें रशिया ने अमरीका और नाटो की यूरोप में जारी सैन्य गतिविधियों के खिलाफ आक्रामकता स्वीकारने की बात स्पष्ट हुई है| ‘पश्‍चिमी देश लगातार अपनी सीमा का उल्लंघन कर रहे हैं| रशिया अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए समर्थ है और समय पर रशिया भी नाटो की तरह अनुमान लगाकर मर्यादा पार कर सकती है| इसके लिए रशिया सभी मार्ग और साधनों का इस्तमाल कर सकती है| नाटो की गतिविधियॉं अधिकाधिक उकसा रही हैं और दोनों को युद्ध की दहलिज पर खड़े करनेवाली साबित हुई हैं| रशिया को संघर्ष नहीं करना है बल्कि, उचित समझौते की मंशा है| आक्रामक कदम बढ़ाने से पहले सामने से इन्कार प्राप्त होने की बात रशिया परख लेगी’, इन शब्दों में रशिया के उप-विदेशमंत्री सर्जेई रिब्कोव ने इशारा दिया|

रशिया के प्रस्ताव में नाटो ने यूक्रैन और जॉर्जिया समेत किसी समय ‘सोवियत युनियन’ का हिस्सा रहे किसी भी देश को सदस्यता प्रदान ना करे, यह मॉंग की हैं| साथ ही नाटो ने पूर्व एवं मध्य यूरोप की सैन्य तैनाती हटाकर रशिया की सीमा के करीब जारी युद्धाभ्यास बंद करे, यह भी रशिया ने कहा है| अमरीका और रशिया ने एक-दूसरे के प्रभाव क्षेत्र के करीब हमला करना मुमकिन होगा, ऐसे लड़ाकू विमान और युद्धपोतों को भेजने पर रोक लगाएं, यह भी रशिया के प्रस्ताव में दर्ज़ है|

रशिया की इन मॉंगों से अमरीका और नाटो ने स्पष्ट शब्दों में विरोध जताया है| नाटो की सदस्यता के मुद्दे पर अन्य कोई भी देश हस्तक्षेप नहीं करेगा, इस भूमिका को नाटो प्रमुख ने दोहराया| तो, अमरीका की प्रवक्ता जेन साकि ने भी रशिया की संबंधित मॉंग ठुकराई है| लेकिन, अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने रशिया से बातचीत करने के लिए अमरीका की तैयारी होने का बयान किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.