नया शीत युद्ध शुरू हो रहा है – दक्षिण कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष मून जे-इन का इशारा

new-cold-war-south-korea-3सेऊल – रशिया-यूक्रैन युद्ध की वजह से नया शीतयुद्ध छीड़ेगा, यह इशारा दक्षिण कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष मून जे-इन ने दिया| दक्षिण कोरिया में वर्ष १९१९ में हुए विद्रोह की याद ताज़ा करने के लिए आयोजित किए गए समारोह में राष्ट्राध्यक्ष मून ने यह इशारा दिया| विश्‍व की कोई भी महासत्ता दबाव से झुकने के लिए मज़बूर नहीं की जा सकेगी, इतनी क्षमता दक्षिण कोरिया प्राप्त करे, यह संदेश राष्ट्राध्यक्ष मून ने देशवासियों को दिया|

new-cold-war-south-korea-2कोरोना की महामारी की पृष्ठभूमि पर अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में बड़ी उथल-पुथल हो रही है| शासक हुकूमतें आक्रामक राष्ट्रवाद को बढ़ावा दे रही हैं| यह आक्रामक राष्ट्रवाद वर्चस्व पाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है और ऐसी वृत्ति फिर से सिर उठा रही है| अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नया शीत युद्ध शुरू हुआ है और यह बड़ी चिंता की बात है’, ऐसा दक्षिण कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष मून जे-इन ने कहा| इस दौरान उन्होंने दक्षिण कोरिया में वर्ष १९१९ में हुए विद्रोह का ज़िक्र किया|

‘वर्ष १९१९ में हुआ विद्रोह दक्षिण कोरिया की जनता के लिए आज भी बडे सबक की घटना है| अपना इतिहास स्वयं ही आत्मबल पर रचना होगा| सामर्थ्यशाली देशों के समावेश वाली अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को दक्षिण कोरिया पर दबाव डालने की या पृथक करने का अवसर नहीं मिलना चाहिए| एक देश के तौर पर दक्षिण कोरिया को इसके लिए पर्याप्त क्षमता विकसित करनी पडेगी’, यह संदेश राष्ट्राध्यक्ष मून ने दिया|

new-cold-war-south-korea-1वर्ष १९१९ में जापान की साम्राज्यशाही के खिलाफ हुए विद्रोह का ज़िक्र करते हुए दक्षिण कोरिया की जनता ने हिंसा, अन्याय और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया था, ऐसा उन्होंने कहा| इस संघर्ष के माध्यम से दक्षिण कोरिया की जनता ने वर्चस्ववादी अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को नाकारा था, इसकी याद दक्षिण कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष ने दिलाई| मून का यह बयान फिलहाल रशिया का यूक्रैन पर हमला और यूक्रैन की जनता का प्रतिकार का दाखिला देनेवाला होने की चर्चा है|

चीन एवं उत्तर कोरिया के बढ़ते खतरे की पृष्ठभूमि पर दक्षिण कोरिया और जापान के बीच सहयोग मज़बूत करना बहुत जरुरी है, यह आवाहन भी उन्होंने किया| जापान एक प्रगत देश के तौर पर नेतृत्व कर सकेगा, यह विश्‍वास व्यक्त करने के साथ ही इसके लिए जापान को इतिहास का पूरा अहसास रखना होगा, यह बयान दक्षिण कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष मून जे-इन ने किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published.