नाइजीरिया ने डिजिटल करेंसी ‘ईनायरा’ शुरू की – डिजिटल करेंसी जारी करनेवाला नाइजीरिया अफ्रीका का पहला देश

‘ईनायरा’अबूजा – नाइजीरिया यह डिजिटल करेंसी ‘ईनायरा’ शुरू करनेवाला अफ्रीका का पहला देश साबित हुआ। राष्ट्राध्यक्ष मुहम्मदू बुहारी ने सोमवार को ‘ईनायरा’ का आरंभ किया। इससे नाइजीरिया के बैंकिंग क्षेत्र की व्याप्ति बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था में अरबों डॉलर की वृद्धि होगी, ऐसा दावा राष्ट्रध्यक्ष बुहारी ने किया। अगले १० सालों में नाइजीरिया का सकल राष्ट्रीय उत्पादन (जीडीपी) २९ अरब डॉलर से बढ़ेगा, ऐसी उम्मीद नाइजीरिया के राष्ट्राध्यक्ष ने ज़ाहिर की।

‘अपनी जनता के लिए डिजिटल करेंसी मार्केट में लानेवाला नाइजीरिया यह दुनिया भर के कुछ गिने-चुने देशों में से एक साबित हुआ है’, ऐसी घोषणा राष्ट्राध्यक्ष बुहारी ने की। इस समय सेंट्रल बैंक ऑफ नाइजीरिया के गवर्नर गॉडविन एमिफिले उपस्थित थे। ईनायरा इस डिजिटल करेंसी के कारण व्यवहार खर्चे में कटौती होगी और देश में आर्थिक यंत्रणा मज़बूत होगी, ऐसा दावा एमिफिले ने किया।

नाइजीरिया के ३३ बैंक, दो हज़ार ग्राहक और १२० व्यापारी पहले ही ईनायरा इस डिजिटल करेंसी के साथ जुड़े हुए हैं, ऐसा एमिफिले ने घोषित किया। फ़रवरी महीने में नाइजीरिया की सेंट्रल बैंक ने क्रिप्टो करेंसी के व्यवहारों पर पाबंदी लगाई थी। यह करेंसी व्यवहार देश की आर्थिक सुरक्षा के लिए खतरनाक होने का दावा नाइजीरिया ने किया था। कुछ दिन पहले बहामास इस कैरेबियन देश ने डिजिटल करेंसी ‘सँड डॉलर’ मार्केट में लाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.