रशिया नए वर्ष के शुरू में ही युक्रैन पर करेगी हमला – यूक्रैन के गुप्तचर प्रमुख का इशारा

– अमरीका समेत पश्‍चिमी देश उन्माद फैलाने में जुटे होने का रशिया ने लगाया आरोप

– बायडेन प्रशासन यूक्रैन को अतिरिक्त हथियारों की आपूर्ति करने की तैयारी में

new-year-russia-ukraine-attack-3किव्ह/वॉशिंग्टन/मास्को – रशिया अगले वर्ष जनवरी के अन्त में या फ़रवरी में यूक्रैन पर हमला करेगी, ऐसा इशारा यूक्रैन के मिलिटरी इंटेलिजन्स प्रमुख ने दिया है| साथ ही अमरिकी गुप्तचर यंत्रणाओं ने रशियन सेना की गतिविधियों की जानकारी स्पष्ट करनेवाले नक्शे एवं सैटेलाईट फोटो यूरोपिय देशों को प्रदान किए होने की बात कही जा रही है| रशिया की गतिविधियों की पृष्ठभूमि पर अमरीका के बायडेन प्रशासन ने यूक्रैन को अतिरिक्त हथियार प्रदान करने की गतिविधियॉं भी शुरू की हैं| पश्‍चिमी देशों की यह गतिविधियॉं उन्माद फैलाने की कोशिश हैं, यह आरोप रशिया ने लगाया है| इस वजह से यूक्रैन की सीमा पर तनाव बढ़ रहा है, ऐसी आलोचना भी रशिया ने की है|

बीते महीने से रशिया और यूक्रैन के बीच तनाव अधिक बिगड़ रहा है| बेलारूस में बढ़ रहे युद्धाभ्यास, पोलैण्ड में जारी शरणार्थियों की घुसपैठ, ईंधन की आपूर्ति के मुद्दे पर हो रहे विवाद और यूक्रैन की सीमा से करीब शुरू गतिविधियॉं इसके कारण होते देखी जा रही हैं| दो महीने पहले ही यूक्रैन ने नाटो की सदस्यता प्राप्त करने की इच्छा सार्वजनिक की थी| इस पर यह बात रशिया की सुरक्षा के लिए खतरा है यह कहकर नाटो में यूक्रैन का समावेश होना रशियन हितों के लिए ‘रेड लाईन’ होने का इशारा रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमित्रि पेस्कोव ने दिया था| रशिया इस पर जोरदार प्रत्युत्तर देगी, यह चेतावनी भी पेस्कोव ने दी थी|

new-year-russia-ukraine-attack-2यूक्रैन की सीमा पर रशियन सेना का बड़ा जमावड़ा भी इसी का हिस्सा माना जा रहा है| यूक्रैन एवं अमरिकी यंत्रणाओं ने साझा की हुई जानकारी के अनुसार रशिया ने यूक्रैन की सीमा के करीबी इलाके में ९२ हज़ार सैनिकों की भारी तैनाती की है| इसमें रशियन सेना के प्रमुख दलों के साथ बटालियन टैक्टिकल ग्रूप्स का भी समावेश है| यह दल किसी भी क्षण हमला करने की तैयारी में होने की बात कही जा रही है|

यूक्रैन के मिलिटरी इंटेलिजन्स प्रमुख ने जारी किए इशारे में कहा है कि, रशिया अगले वर्ष जनवरी में हमला कर सकती है| यह हमला बेलारूस की सीमा से घुसपैठ, हवाई हमले एवं ‘एम्फिबियस असॉल्ट’ के माध्यम से होगा, यह इशारा भी यूक्रैन के अधिकारी ने दिया| अमरिकी गुप्तचर यंत्रणाओं ने साझा की हुई जानकारी से भी इसकी पुष्टी हो रही है| अमरिकी यंत्रणाओं ने प्राप्त जानकारी यूरोपियन देशों को प्रदान की है| साथ ही रशिया की बढ़ती गतिविधियों की पृष्ठभूमि पर बायडेन प्रशासन ने यूक्रैन को अतिरिक्त हथियारों की आपूर्ति करने की गतिविधियॉं भी शुरू की हैं|

new-year-russia-ukraine-attack-1अमरीका इसके तहत यूक्रैन को ‘जैवेलिन एंटी टैंक मिसाइल’, ‘स्टिंगर’ मिसाइल्स और ‘एमआय-१७ हेलिकॉप्टर्स’ प्रदान करेगी, यह जानकारी सूत्रों ने साझा की| इससे पहले शीघ्रता में किए गए प्रावधान के तहत अमरीका ने यूक्रैन के लिए २ ‘आयलैण्ड क्लास’ गश्त पोत भेजे हैं| यूक्रैन और अमरीका समेत नाटो की गतिविधियों पर रशिया ने तीव्र प्रतिक्रिया दर्ज़ की है|

‘अमरीका समेत अन्य पश्‍चिमी देश यूक्रैन के मुद्दे पर उन्माद बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं| रशिया पर सैन्य गतिविधियों के आरोप लगाने वाले देश ही यूक्रैन के करीब भारी मात्रा में रक्षा तैनाती कर रहे हैं| पश्‍चिमी देशों द्वारा व्यापक प्रचार अभियान चलाया जा रहा है और इसकी वजह से तनाव अधिक बढ़ रहा है’, यह आरोप रशिया के प्रवक्ता दिमित्रि पेस्कोव ने लगाया| रशिया की गुप्तचर यंत्रणा ‘एसवीआर’ ने भी स्वतंत्र निवेदन जारी करके अमरीका की आलोचना की है| अमरीका के अधिकारी अंतरराष्ट्रीय समुदाय को ड़राने के काम कर रहे हैं, यह इशारा भी रशियन यंत्रणा ने दिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.