शरणार्थियों की घुसपैठ और लष्करी तैनाती के माध्यम से यूरोप को तबाह करने की रशिया की साज़िश – यूक्रैन का आरोप

किव्ह/मास्को – बेलारूस के माध्यम से यूरोप में शरणार्थियों की घुसपैठ करवाकर एवं यूक्रैन की सीमा पर लष्करी तैनाती बढ़ाकर रशिया ने यूरोप को तबाह करने की साज़िश रचने का आरोप यूक्रैन के विदेशमंत्री ने लगाया| नाटो प्रमुख के साथ बैठक के दौरान विदेशमंत्री दिमित्रो कुलेबा ने शरणार्थी और तैनाती यह घटनाएँ अलग नहीं हैं, बल्कि रशिया की एक ही नीति का हिस्सा होने का इशारा दिया| इस दौरान नाटो के प्रमुख ने यूक्रैन के करीबी तैनाती को लेकर रशिया को इशारा भी दिया है|

शरणार्थियों की घुसपैठकुछ दिन पहले ही अमरिकी विदेशमंत्री एंथनी ब्लिंकन ने यूरोपिय देशों को रशिया-यूक्रैन युद्ध को लेकर इशारा दिया था| इसके बाद ब्रिटेन के रक्षाबलप्रमुख जनरल निक कार्टर ने शीत युद्ध के बाद पहली बार पश्‍चिमी देश और रशिया के युद्ध का खतरा बढ़ने का इशारा दिया था| इसके बाद अब यूक्रैन और नाटो ने भी रशिया की आक्रामक गतिविधियों पर ध्यान आकर्षित किया है| यह बात पश्‍चिमी देशों में रशिया को लेकर बढ़ रही बेचैनी दिखा रही है, इस बात का अहसास विश्‍लेषक करा रहे हैं|

बेलारूस से पोलैण्ड और अन्य यूरोपिय देशों में हज़ारों शरणार्थियों को घुसाया गया है| इसके पीछे अपना हाथ ना होने का दावा रशिया कर रही है| लेकिन, पोलैण्ड समेत अन्य यूरोपिय देशों ने बेलारूस के सर्वेसर्वा अलेक्ज़ांड़र लुकाशेन्को के पीछे रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन होने की बात लगातार कही जा रही है| यूरोपिय माध्यम एवं विश्‍लेषकों ने साझा की हुई जानकारी में भी बेलारूस से घुसपैठ कर रहे शरणार्थियों के पीछे का रशियन कनेक्शन दिखाया गया है|

शरणार्थियों की घुसपैठबेलारूस से शरणार्थियों की घुसपैठ जारी होने के दौरान ही रशिया ने यूक्रैन की सीमा पर भारी तैनाती बढ़ाना महज संयोग ना होने की ओर यूक्रैन के मंत्री ने ध्यान आकर्षित किया| ‘शरणार्थियों का इस्तेमाल हथियार की तरह किया जा रहा है| जानकारी के दुष्प्रचार को भी हथियार बनाया गया है| ईंधन का इस्तेमाल भी हथियार की तरह करके बड़ी तैनाती होना, यह सभी घटनाएँ अलग अलग नहीं हैं, इस पर ध्यान देना होगा| यह सब यूरोप को एकसाथ रखनेवाले?एवं पुतिन की सत्ता को चुनौती दे रहे गुट को तबाह करने की रशियन नीति का हिस्सा हैं’, ऐसा गंभीर आरोप यूक्रैन के विदेशमंत्री कुलेबा ने लगाया|

कुलेबा के बयान पर प्रतिक्रिया दर्ज़ करते हुए नाटो के प्रमुख जेन्स स्टॉल्टनबर्ग ने भी रशिया को लक्ष्य किया| रशिया किसी भी तरह की आक्रामक कार्रवाई करने का साहस ना करे, यह इशारा नाटो के प्रमुख ने दिया| नाटो के सदस्य देश यूक्रैन के समर्थन में होने का अहसास भी स्टॉल्टनबर्ग ने रशिया को कराया|

Leave a Reply

Your email address will not be published.