कोरोना की पृष्ठभूमि पर रशिया की लोकसंख्या में १० लाख की कटौती राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन ने चिंता व्यक्त की

corona-russia-population-2मॉस्को/वॉशिंग्टन – रशिया की जनसंख्या को कोरोना के बढते संक्रमण का आघात पहुंचा है। सालभर में रशिया की लोकसंख्या में १० लाख से अधिक कटौती हुई है और राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन ने इस पर चिंता व्यक्त की है। कोरोना के संक्रमण से रशिया में अब तक साडे छह लाखों से अधिक लोगों की जान जाने की बात स्थानिक यंत्रणा ने कही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोरोना की वजह से सर्वाधिक बलि जानेवाले राष्ट्रों की सूचि में पहले पांच रष्ट्रों में रशिया का समावेश है।

रशिया के ’रोसस्टैट’ नामक सरकारी एजन्सी ने राष्ट्र की जनसंख्या की जानकारी दी है। इसमें सन २०२१ में रशिया की लोकसंख्या में १० लाख से अधिक कटौती होने की बात दर्ज की गई है। रशिया के उपप्रधानमंत्री तातियाना गोलिकोवा ने इसके पीछे कोरोना का संक्रमण ही प्रमुख कारण होने की बात कही है। कोरोना के अलावा रशिया में घटता हुआ जन्म दर भी लोकसंख्या की बढोतरी कम होने का महत्वपूर्व घटक माना गया है। फिलहाल रशिया में जन्म दर प्रति महिला में १.५ है। लोकसंख्या में उचित पैमाने पर बढोतरी होने के लिए यह दर २.१ चाहिए, ऐसा रशिया के विशेषज्ञों का मत है। 

corona-russia-population-1जन्म दर एवं लोकसंख्या में कटौती का मुद्दा रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन ने भी गंभीरता से उठाने की बात सामने आई है। पुतिन के नेतृत्व में सरकार ने जन्म दर बढाने के लिए विशेष छूट तथा वित्तिय सहायता का भी ऐलान किया है। ’रशिया जैसे विस्तीर्ण देश के लिए १४ करोड, ६० लाख लोकसंख्या अधूरी है। अर्थव्यवस्था का विचार किया जाए तो यह रशिया के लिए बडा झटका है। रशिया में सुदृढ, निरोगी तथा हट्टेकट्टे नागरिकों की संख्या आठ करोड से अधिक है। यह संख्या आनेवाले दशक में बढनी चाहिए। लोकसंख्या भूराजनैतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्व मुद्दा है। लोकसंख्या उचित पैमाने में पर सुरक्षित रखना महत्वपूर्ण ध्येय है और आर्थिक विकास के लिए निर्णायक घटक माना जाता है’, इन शब्दों में पुतिन ने रशिया की लोकसंख्या के बारे में भूमिका बयान की थी।

corona-russia-population-3पर कोरोना की बढती तीव्रता की वजह से रशियन हुकूमत से जारी कोशिशे अपर्याप्त होने के कारण नए आंकडों से दिखाई देता है। सन २०२१ की अंतिम तिमाहि में कोरोना के संक्रमण की वजह से रशिया में डेढ लाख से अधिक लोगों की मृत्यु हुई है। तो नए वर्ष में कोरोना के मरीज़ों की संख्या निरंतर बढने की बात सामने आ रही है। पिछले सप्ताह ही रशिया में २४ घंटों की अवधि में एक लाख से अधिक मरीज़ दर्ज हुए थे। रशिया की ’फेडरल स्टैटिस्टिक्स सर्विस’ तथा रॉयटर्स नामक वृतसंस्था द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रशिया में कोरोना के कुल मृतकों की संख्या सात लाख तक पहुंची है। 

कोरोना की यह बढती हुई तीव्रता जए वर्ष में रशिया के लिए चुनौती बन सकती है, ऐसा दावा स्थानिक विश्लेषक एवं स्वयंसेवी संस्थाएं कर रही हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published.