ईरान और सौदी के बीच मध्यस्थता करने के लिए रशिया तैयार – रशिया के विशेषदूत मिखाईल बोग्दानोव

मास्को – ईरान और सौदी अरब के बीच पिछले कुछ दिनों से बने मतभेद विधायक चर्चा से दूर हो सकते हैं। ऐसी चर्चा आयोजित करने के लिए, ईरान और सौदी के बीच मध्यस्थता करने के लिए रशिया तैयार होने का ऐलान रशिया के विशेषदूत मिखाईल बोग्दानोव ने किया। सौदी, ईरान की तरह खाड़ी के अन्य मुद्दों का हल निकालने के लिए भी रशिया प्रयास कर रही हैं, ऐसा रशिया के विशेषदूत ने स्पष्ट किया। कुछ दिन पहले ही अरब-खाड़ी देशों की सुरक्षा के लिए अहम भूमिका अपनाने का ऐलान रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने किया था।

सौदी से फंडिंग प्राप्त कर रही लंदन स्थित वृत्तसंस्था ईरान में प्रदर्शन भड़का रही है, यह आरोप ईरान लगा रहा है। ऐसे में ही ईरान जल्द ही सौदी के अहम ठिकानों पर हमला करने की तैयारी में होने का दावा अमरीका के शीर्ष अखबार ने किया था। सौदी के गुप्तचर विभाग ने अमरीका से यह जानकारी साझा की थी, ऐसी खबर इस अखबार ने प्रसिद्ध की थी। सौदी ने अधिकृत स्तर पर ईरान ने लगाए आरोप एवं अमरिकी अखबार की खबर पर बयान नहीं किया है। लेकिन, इन घटनाओं की वजह से इस क्षेत्र में तनाव बढ़ा हैं।

ऐसी स्थिति में रशिया ने सौदी और ईरान का विवाद खत्म करने के लिए पहल की हैं। रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने खाड़ी एवं उत्तर अफ्रीकी देशों के लिए नियुक्त किए विशेषदूत मिखाईल बोग्दानोव ने रशियन वृत्तसंस्था से बात करते हुए ईरान-सौदी के बीच मध्यस्थता करने के संकेत दिए। इन दोनों पड़ोसी देशों के बीच बना तनाव चर्चा से दूर हो सकता है, यह दावा बोग्दानोव ने किया।  रशिया दोनों मित्रदेशों के संपर्क में हैं और जल्द ही यह तनाव खत्म हो जाएगा, यह विश्वास रशियन विशेषदूत ने व्यक्त किया।

इसी बीच, सौदी अरब और ईरान यह दोनों प्रमुख ईंधन उत्पादक देश हैं। पिछले कुछ सालों में रशिया ने सौदी और ईरान इन दोनों देशों से मित्रता के संबंध स्थापित किए हैं। लेकिन, इन दोनों देशों के बीच बना तनाव पर्शियन खाड़ी की अस्थिरता बढ़ाने वाला साबित हो सकता हैं। इसका सीधा अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में ईंधन की कीमत पर होने की बात पूरे विश्व ने पहले भी देखी है। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में पिछले कुछ महीनों से ईंधन की कीमतें उछाल पर है। ऐसी स्थिति में रशिया ने सौदी और ईरान के बीच मध्यस्थता करने के लिए पहल करना अहमियत रखता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.