यूक्रेन को अमेरिका से हथियारों की आपूर्ति होते हुए रशिया परमाणु अस्त्रों के मुद्दे पर अमेरिका से चर्चा नहीं करेगी – रशिया के विदेश मंत्री सर्जेई लैव्हरोव्ह

मास्को – अमेरिका जब तक यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति जारी रखती है तब तक रशिया परमाणु अस्त्र नियंत्रण के मुद्दे पर चर्चा नहीं करेंगे, ऐसा इशारा रशिया के विदेश मंत्री सर्जेई लैव्हरोव्ह ने दिया है। कुछ दिन पहले अमेरिका ने रशिया के सामने इससे जुड़ा प्रस्ताव पेश करने का वृत्त प्रसिद्ध हुआ था। पिछले महीने अमेरिका और चीन के बीच परमाणु अस्त्रों के मुद्दे पर चर्चा होने के बाद अमेरिका ने यह प्रस्ताव पेश करने की बात कही जा रही है।

यूक्रेन को अमेरिका से हथियारों की आपूर्ति होते हुए रशिया परमाणु अस्त्रों के मुद्दे पर अमेरिका से चर्चा नहीं करेगी - रशिया के विदेश मंत्री सर्जेई लैव्हरोव्हरशिया विश्व में सबसे अधिक ५,८८९ परमाणु अस्त्र बेड़े में रखने वाला देश है। इसके बाद अमेरिका के बेड़े में ५,२२४ परमाणु अस्त्र मौजूद है। विश्व में तीसरा बड़ा परमाणु हथियारों का बेड़ा रखने वाला चीन वर्ष २०३० तक हजार परमाणु अस्त्र बना सकेगा, यह दावा अभ्यासगुटों ने किया है।

वर्ष १९९६ में ‘कॉम्प्रेहेन्सिव न्युक्लियर टेस्ट बैन ट्रिटी’ (सीटीबीटी) समझौते को अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने मंजूरी दी थी। इस समझौते के तहत सैन्य एवं नागरी कारणों के लिए परमाणु विस्फोट करने के लिए मनाई की गई है। अमेरिका और रशिया दोनों देशों ने इसपर हस्ताक्षर किए हैं और रशियन संसद ने वर्ष २००० में इसे स्वीकृति दी है। अमेरिका की संसद ने अभी इस समझौते को स्वीकृति प्रदान नहीं की है।

यूक्रेन को अमेरिका से हथियारों की आपूर्ति होते हुए रशिया परमाणु अस्त्रों के मुद्दे पर अमेरिका से चर्चा नहीं करेगी - रशिया के विदेश मंत्री सर्जेई लैव्हरोव्हरशिया-यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि पर रशिया ने अपनी परमाणु तैयारी फिर से बढ़ना शुरू किया है। अमेरिका सहित पश्चिमी देशों के साथ निर्माण हुए तनाव के बाद रशिया परमाणु अस्त्रों से जुड़े दो समझौतों से पीछे हटी है। पिछले साल रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने ‘कॉम्प्रेहेन्सिव न्युक्लियर टेस्ट बैन ट्रिटी’ (सीटीबीटी) समझौते से बाहर होने से संबंधित प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए थे।

हमारा देश फिर से परमाणु परिक्षणशुरू कर सकता है, ऐसे स्पष्ट संकेत भी राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने दिए थे। वहीं, रशिया की सिक्योरिटी कौन्सिल के वरिष्ठ अधिकारी पत्रुशेव्ह ने भी रशिया के परमाणु वर्चस्व का ऐलान किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.