सौदी ने येमन में युद्धविराम का ऐलान किया – हौथी विद्रोहियों ने युद्धविराम ठुकराया

रियाध/सना – संयुक्त राष्ट्राध्यक्ष के आवाहन के अनुसार सौदी अरब ने बुधवार से येमन में एकतरफा युद्धविराम का ऐलान किया| आनेवाले कुछ दिनों में इस्लामधर्मियों का पावन त्योहार शुरू हो रहा है| इस पृष्ठभूमि पर सौदी ने इस युद्धविराम का ऐलान किया| लेकिन, सौदी के इस युद्धविराम का कोई मतलब ना होने का बयान करके हमें यह युद्धविराम मंजूर ना होने का ऐलान हौथी विद्रोहियों ने किया| पिछले चार महीनों में सौदी ने येमन में दूसरी बार युद्धविराम किया है|

सौदी ने येमन में युद्धविराम का ऐलान किया - हौथी विद्रोहियों ने युद्धविराम ठुकरायापिछले सात वर्षों से येमन में जारी गृहयुद्ध में एक लाख से अधिक लोग मारे गए हैं और इस दौरान भुखमरी से मरने वालों की संख्या ८५ हज़ार होने का दावा किया जा रहा है| इस गृहयुद्ध की वजह से येमन के बच्चों पर कुपोषण का बड़ा संकट आन पड़ा है इसकी चिंता संयुक्त राष्ट्र संघ ने जताई थी| इस पृष्ठभूमि पर राष्ट्र संघ ने येमन के संघर्ष में शामिल दोनों गुटों को युद्धविराम करने का आवाहन किया था|

सौदी अरब ने इसका स्वीकार करके बुधवार से ही युद्धविराम का ऐलान किया| सौदी अरब और अरब मित्रदेशों का सैन्य गठबंधन अगले कुछ दिन येमन पर हमले नहीं करेगा, यह ऐलान इस गठबंधन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने किया| यह युद्धविराम कम से कम एक महीने के लिए होगा, यह ऐलान भी सौदी ने किया है| सौदी के इस निर्णय का अमरीका एवं सयुक्त राष्ट्रसंघ ने स्वागत किया|

सौदी ने येमन में युद्धविराम का ऐलान किया - हौथी विद्रोहियों ने युद्धविराम ठुकरायालेकिन, ‘अन्सरुल्ला रेज़िस्टन्स मुवमेंट’ यानी हैथी विद्रोहियों के गुट ने सौदी का यह एकतरफा युद्धविराम खारिज किया है| सौदी का यह ऐलान ही निरर्थक होने का आरोप हौथी संगठन ने किया| सौदी और अरब देशों ने अपने सेना के ज़रिये येमन को घेरा है| यह स्थित सामान्य होने तक युद्धविराम के ऐलान का कोई मतलब नहीं होता, ऐसी आलोचना हौथी के नेता मोहम्मद अल-बुखैती ने की|

सौदी ने इससे पहले भी हौथी विद्रोहियों के साथ युद्धविराम करके शांतिवार्ता की मॉंग की थी| लेकिन, हौथी विद्रोहियों ने सौदी के इस मॉंग को ठुकराकर रॉकेटस्, मिसाइल और ड्रोन हमले जारी रखे हैं| पिछले महीने से हौथी विद्रोहियों ने सौदी की राजधानी रियाध को लगातार लक्ष्य किया था| साथ ही हौथी विद्रोहियों ने सौदी के सबसे अहम ‘अराम्को’ ईंधन कंपनी की परियोजनाओं पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं| इसके बाद आगबबूला हुए सौदी और अरब देशों के सैन्य गठबंधन ने हौथी विद्रोहियों के ठिकानों पर जोरदार हवाई हमले किए थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published.