येमन में आंशिक युद्धविराम करने का सौदी अरब ने किया ऐलान

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तररियाद/सना – ईंधन प्रकल्प पर हुए ड्रोन हमले और हौथी बागियों ने घोषित की हुई युद्धविराम की पृष्ठभूमि पर सौदी अरब ने येमन में आंशिक युद्धबंदी घोषित की है| यह सीमित युद्धबंदी सफल साबित हुई तो उसकी व्याप्ति बढ़ाने के लिए कदम उठाए जा सकते हैं, ऐसे संकेत सौदी अरब ने दिए हैं| अमरिका के प्रसार माध्यमों ने सौदी अरब के सूत्रों के हवाले से यह खबर देने की बात स्पष्ट की है| २ महीनों पहले सौदी अरब के सहयोगी देश संयुक्त अरब अमीरात ने येमन के संघर्ष से वापसी करने की घोषणा की थी|

दो हफ्तों पहले सौदी के प्रमुख ईंधन प्रकल्प पर जबरदस्त ड्रोन हमले किए गए हैं| हौथी बागियों ने इन ड्रोन हमलों की जिम्मेदारी स्वीकारी थी| पर अमरिका एवं सौदी अरब में यह ड्रोन हमले ईरान ने किए है, यह आरोप किया है| इस आरोप के बाद सौदी अरब ने ईरान के विरोध में कार्रवाई के संकेत दिए हैं और अमरिका ने उसे पूर्ण समर्थन दिया है| ईरान के विरोध में कार्रवाई के लिए अमरिका ने अतिरिक्त लष्करी टुकड़ी और मिसाइल यंत्रणा सौदी में भेजी है|

ड्रोन हमले के बाद कुछ दिनों में येमन के हौथी बागियों ने युद्ध विराम का प्रस्ताव दिया था| इस पर शुरू में सौदी ने प्रतिक्रिया नहीं दी थी| पर फिर भी हौथी बागियों ने एकतरफा युद्धबंदी का ऐलान करके सौदी अरब में हो रहे हमलें रोके थे| हौथी बागियों के इस निर्णय पर सौदी अरब ने प्रतिक्रिया देने की बात नई घोषणा से सामने आ रही है| सौदी ने घोषित की हुई यह युद्धबंदी थोडी समय के लिए और विशिष्ट भागतक सीमित होगी, ऐसी जानकारी अमरिकी माध्यमों ने दी है|

सौदी अरब ने घोषित किए संघर्षबंदी में येमन की राजधानी सना एवं निकटतम भागों का समावेश है| सौदी की इस संघर्षबंदी की वजह से पिछले ४ वर्षों से शुरू येमन के संघर्ष की तीव्रता कुछ तादाद में कम हो सकती है, ऐसे संकेत मिल रहे हैं| सौदी अरब ने २०१५ के खाडी एवं अफ्रीका के १० से अधिक मित्र देशों का संगठन निर्माण करते हुए हौथी बागियों के विरोध में आक्रामक लष्करी मुहिम हाथ ली थी| पिछले ४ वर्षों में इस मुहिम में हजारों लोगों की जान गई है और येमन की जनता को काफी गंभीर, ऐसी मानवतावादी संकट का सामना करना पड़ रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.