सौदी ने राजधानी रियाध पर हुए मिसाइल हमलों को रोका

Houthi-Ballistic-missileरियाध/सना – येमन के हौथी विद्रोहियों ने सौदी अरब की राजधानी रियाध पर बैलेस्टिक मिसाइल के हमले किए| इससे किसी भी तरह से जान का नुकसान नहीं हुआ| लेकिन, इन हमलों के बाद आगबबूला हुए अरब देशों के संगठन ने हौथी विद्रोहियों के खिलाफ भीषण हमले करने का ऐलान किया|

सोमवार की शाम को हौथी विद्रोहियों ने रियाध की दिशा में तीन बैलेस्टिक मिसाइल्स दागीं| सौदी अरब के रक्षाबल ने हवाई सुरक्षा यंत्रणा का इस्तेमाल करके इन्हें रियाध पर टकराने से पहले ही नष्ट किया| इस कार्रवाई के दौरान एक मिसाइल के टुकड़े किसी घर पर गिरने की जानकारी सौदी के माध्यमों ने प्रदान की|

Houthi-Droneइन बैलेस्टिक मिसाइलों के हमलों के बाद हौथी विद्रोहियों ने सौदी के दक्षिणी ओर के सैन्य अड्डों पर ड्रोन हमले किए| लेकिन, सौदी ने हौथी विद्रोहियों की इस कोशिश को भी नाकाम किया| इन दो घटनाओं के बाद सौदी और अरब मित्रदेशों के सैन्य गठबंधन ने हौथी विद्रोहियों को चेतावनी दी|

अब तक मित्रदेशों के सैन्य गठबंधन ने हौथी विद्रोहियों पर हमले करते समय अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकारों के नियमों का सम्मान किया था| लेकिन, हमारे शहरों पर बैलेस्टिक मिसाइल दागनेवाले हौथी विद्रोहियों पर हमले करते समय इसके आगे किसी भी तरह के अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन नहीं किया जाएगा, यह इशारा अरब देशों के सैन्य गठबंधन ने दिया है| इसके बाद मंगलवार की सुबह अरब देशों के लड़ाकू विमानों द्वारा हौथी के ठिकानों पर हमले करने का दावा किया जा रहा है|

इसी बीच, ईरान एवं ईरान समर्थक हौथी विद्रोहियों के खिलाफ अरब मित्रदेशों का सहयोग मज़बूत करने के लिए सौदी के क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान ने सोमवार से अरब देशों का दौरा शुरू किया है| ऐसी स्थिति में रियाध पर बैलेस्टिक मिसाइल हमले होने के बाद अरब देशों का सैन्य गठबंधन अधिक मज़बूत हुआ है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.