हौथी विद्रोहियों के हमलों में सौदी और येमन के नागरिकों की मौत – सौदी पर हमले तीव्र करने की हौथीयों की धमकी

saudi-yemeni-killed-houthi-attack-1सना/रियाध – पिछले २४ घंटों के दौरान येमन के हौथी विद्रोहियों ने सौदी अरब और येमन के मरिब प्रांत में किए गए मिसाइल हमलों में छह लोग मारे गए हैं। इन मृतकों में सौदी के दो नागरिकों का समावेश है। सौदी पर हमारे रॉकेट और मिसाइल हमले आगे भी जारी रहेंगे, यह धमकी भी हौथी विद्रोहियों ने दी है। तो, सौदी और येमन के नागरिकों की मौत का कारण बने हौथी विद्रोहियों के इस हमले की पूरे विश्‍व में आलोचना हो रही है। रविवार सुबह को सौदी और अरब मित्रदेशों के सैन्य गुट ने हमला करके हौथी विद्रोहियों के हथियारों का बड़ा भंड़ार नष्ट करने की जानकारी प्रदान की।

हौथी विद्रोहियों ने शुक्रवार की रात सौदी अरब के दक्षिणी ओर स्थित जिज़ान प्रांत पर तीन मिसाइलें दागी। वहां के समताह शहर के एक दुकान पर इसमें से एक मिसाइल गिरने से दो लोग मारे गए और सात घायल हुए। हौथी विद्रोहियों के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरीए ने इस हमले का ज़िम्मा स्वीकारा है और यह धमकी भी दी कि, सौदी और अरब मित्रदेशों की सेना ने हौथी पर हमले जारी रखे तो हम इससे अधिक भीषण हमले करेंगे।

इसके कुछ ही घंटे बाद हौथी विद्रोहियों ने येमन के मरिब प्रांत के अल जुबाह क्षेत्र पर मिसाइल हमला किया। इस हमले में चार स्थानीय लोग मारे गए और छह घायल हुए। घायलों में छोटे बच्चों का भी समावेश होने की जानकारी सामने आ रही है। हौथी विद्रोहियों ने इन हमलों का ज़िम्मा स्वीकारा है। इन दोनों हमलों की तीव्र गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुनाई दे रही है।

saudi-yemeni-killed-houthi-attack-2सौदी की राजधानी रियाध में स्थित अमरीका के दूतावास ने हौथी विद्रोहियों के हमलों की कड़ी आलोचना की। ‘हौथी विद्रोहियों के हमले गृहयुद्ध बढ़ानेवाले साबित हो रहे हैं और इससे सौदी एवं येमन के नागरिकों की जान भी खतरे में है। साथ ही सौदी में मौजूद ७० हज़ार अमरिकी नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी इससे खतरा निर्माण हुआ है’, ऐसी आलोचना अमरिकी दूतावास ने की है। यूएई, बहरीन, कुवैत, इजिप्ट, जॉर्डन इन सौदी के अरब मित्रदेशों ने भी हौथी विद्रोहियों की आलोचना की है।

इन हमलों के प्रत्युत्तर में सौदी और अरब मित्रदेशों के सैन्य गठबंधन ने रविवार की सुबह येमन में हौथी विद्रोहियों के ठिकानों पर जोरदार हमले किए। इस दौरान हौथी विद्रोहियों के हथियरों का बड़ा भंड़ार नष्ट करने का दावा सौदी ने किया है। पिछले हफ्ते भी सौदी ने येमन की राजधानी सना में हौथी विद्रोहियों का सैन्य अड्डा तबाह करने का दावा किया था।

इसी बीच, पिछले छह वर्षों से येमन स्थित सौदी अरब समर्थक हादी सरकार और हौथी विद्रोहियों का घनघोर संघर्ष हो रहा है। इससे २.३३ लाख से अधिक लोग मारे गए हैं और लाखों विस्थापित हुए हैं। ग्यारह महीने पहले हौथी विद्रोहियों ने मरिब जैसे र्इंधन से भरें प्रांत पर कब्ज़ा करने के लिए हमले तीव्र किए हैं।

पांच दिन पहले प्रसिद्ध हुई जानकारी के अनुसार हौथी विद्रोहियों ने पिछले वर्ष की तुलना में २०२१ में सौदी और येमेनी सेना पर दोगुने हमले किए हैं। हौथी विद्रोहियों के इन हमलों के पीछे ईरान का हाथ होने का दावा किया जा रहा है। यह ईरान और सौदी के बीच जारी अप्रत्यक्ष युद्ध अगले दिनों में अधिकाधिक तीव्र होता जाएगा, यह चिंता जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.