अफ़गानिस्तान के हमले को लेकर तालिबान की पाकिस्तान को नई चेतावनी

taliban-pak-warning-attack-2काबुल – अफ़गानिस्तान के कुनर प्रांत में स्थित खोस्त पर पाकिस्तानी सेना के हवाई हमले में ४० अफ़गान मारे गए थे| इन मृतकों में महिलाओं और बच्चों का भी समावेश था| इसका तालिबान ने गंभीर संज्ञान लिया है और निषेध भी दर्ज़ किया है| तालिबान के प्रवक्ता ज़बिउल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान से इस पर सवाल किया जाएगा, यह इशारा भी दिया| तथा पाकिस्तान के इस हमले के खिलाफ अफ़गानिस्तान में प्रदर्शन शुरू होने की खबरें प्राप्त हो रही हैं|

taliban-pak-warning-attack-3अफ़गानिस्तान के सरहदी इलाके में पाकिस्तान में हमले कर रहे आतंकियों के ठिकाने हैं, यह आरोप पाकिस्तान लगाता रहता है| कुछ दिन पहले इन आतंकियों द्वारा हमले में एक अधिकारी के साथ पाकिस्तान के आठ सैनिक मारे गए थे| इसके दूसरे ही दिन पाकिस्तान ने अफ़गानिस्तान के खोस्त में हवाई हमला किया था| आतंकियों के खिलाफ यह हमला करने के दावे पाकिस्तानी सेना कर रही है| फिर भी असल में इस हमले में महिलाएं और बच्चे मारे जाने की बात स्पष्ट हुई है|

taliban-pak-warning-attack-1इसकी काफी बड़ी गूंज अफ़गानिस्तान में सुनाई पड़ी है और इस हमले के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं| तालिबान की हुकूमत ने भी इसका संज्ञान लिया है और इस पर पाकिस्तान को चेतावनी भी दी है| अफ़गानिस्तान की हुकूमत इस हमले पर पाकिस्तान से सवाल किए बिना नहीं रहेगी, ऐसा इशारा तालिबान के प्रवक्ता ज़बिउल्लाह मुजाहिद ने दिया है| अफ़गानिस्तान की भूमि पर हुए हमले के पीछे पाकिस्तान है, यह सच्चाई है और दोनों देशों में इससे बैर निर्माण हो सकता है, यह इशारा मुजाहिद ने दिया| साथ ही आने वाले समय में ऐसे हमले ना हों, इसके लिए तालिबानी हुकूमत उचित कदम उठाएगी, यह धमकी भी मुजाहिद ने पाकिस्तान को दी|

इस मामले से युद्ध छिडे तो वह किसी के हित में नहीं होगा, यह पाकिस्तान जान ले, यह कहकर मुजाहिद ने सटीक शब्दों में पाकिस्तान को परिणामों का अहसास कराया| इसी बीच खोस्त प्रांत पर हमला करके पाकिस्तानी सेना ने युद्ध का नया मोर्चा शुरू किया है, ऐसी चिंता देश के कुछ विश्‍लेषकों ने व्यक्त की है| देश में राजनीतिक विसंवाद और आर्थिक संकट तीव्र होने की स्थिति में इस तरह की कार्रवाई करके तालिबान को चुनौती देने की भूल पाकिस्तानी सेना ने की है, ऐसा इशारा यह विश्‍लेषक दे रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.