यूएई की जनता को लक्ष्य कर रहे हौथी विद्रोहियों की खुशामद कब रुकेगी – यूएई द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ की आलोचना

न्यूयॉर्क – क्या ‘सीधे यूएई की राजधानी पर बैलेस्टिक मिसाइल दागकर लोगों की मौत का कारण बनी येमन के हौथी विद्रोहियों पर कार्यवाही की जाएगी? क्या इस संगठन पर सख्त प्रतिबंध लगाए जाएँगे? इस आतंकी संगठन की खुशामद बंद कब होगी? ऐसे तीखे सवाल यूएई ने उठाए हैं| राष्ट्र संघ में यूएई के राजदूत लाना नुसिबेह ने हौथी विद्रोहियों को लेकर नरमाई की नीति अपनाने वाले संयुक्त राष्ट्र संघ की यह आलोचना की|

यूएई की जनतासात वर्षों से अधिक समय से येमन में जारी गृहयुद्ध पर संयुक्त राष्ट्र संघ एवं अंतरराष्ट्रीय समूदाय चिंता व्यक्त रहे हैं| पिछले महीने येमन के संघर्ष में ६५० लोग मारे गए थे या गंभीररूप से घायल होने का दावा किया जा रहा है| पिछले तीन वर्षों में येमन सरकार और हौथी विद्रोहियों के संघर्ष में इतनी बड़ी संख्या में जान का नुकसान होने का यह पहला अवसर होने का बयान संयुक्त राष्ट्र संघ ने किया था| इसके अलावा इस गृहयुद्ध को समय पर नहीं रोका गया तो येमन में तकरीबन ८० लाख लोग मानवीय सहायता से वंचित रहेंगे, यह ड़र राष्ट्र संघ के विशेषदूत हैन्स ग्रैंडबर्ग ने व्यक्त किया था|

लेकिन, यूएई की राजदूत लाना नुसिबेह ने संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेषदूत ग्रैंडबर्ग का पहले की गतिविधियों पर ध्यान आकर्षित किया| येमन में गृहयुद्ध खत्म हो जाए, इसके लिए सौदी अरब और यूएई ने हौथी विद्रोहियों के समक्ष युद्ध विराम एवं शांतिवार्ता का प्रस्ताव रखा था| सौदी, यूएई और अरब मित्रराष्ट्रों ने पहल करके युद्धविराम का ऐलान किया था| लेकिन, हौथी विद्रोहियों ने हमले करके युद्धविराम को ठुकराया था, इसकी याद नुसिबेह ने दिलाई|

यूएई की जनता‘ग्रैंडबर्ग ने भी हौथीयों को शांतिवार्ता में शामिल करने की कोशिश करने का वादा किया था| लेकिन, संयुक्त राष्ट्र संघ की इस कोशिश के दौरान हौथी विद्रोही यूएई के नागरी ठिकानों को लक्ष्य करके हमारे बेगुनाह लोगों को शिकार बना रही है, क्या इस ओर राष्ट्र संघ ध्यान देगा? ऐसा तीखा सवाल नुसिबेह ने किया|

यूएई समेत अरब देशों को लक्ष्य करने वाले आक्रामक हौथियों को सबक सिखाने में संयुक्त राष्ट्र संघ असफल रहा है, यह आरोप नुसिबेह ने लगाया| संयुक्त राष्ट्र संघ येमन में स्थित ईरान से जुड़े इन हौथियों को आतंकी घोषित करे, यह मॉंग यूएई के राजदूत ने की| इसके अलावा, हौथी विद्रोहियों के हमलों को प्रत्युत्तर देने का सार्वभौम अधिकार यूएई को है, यह इशारा भी राजदूत नुसिबेह ने दिया|

Leave a Reply

Your email address will not be published.